Doomreader

चतुरी चमार की पंक्तियाँ

चतुरी चमार (सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला') की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

13 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

जैसी उम्र की बाढ़ के साथ अक़्ल बढ़ती है!

चतुरी चमारयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अब गंभीर हो जाया करता हूँ—

मैं मचिया पर बैठकर भजन सुनने लगा। चतुर आचार्य-कंठ से लोगों को भूले पदों की याद दिला दिया करता। मुझे मालूम हुआ, चतुरी कबीर-पदावली का विशेषज्ञ है। मुझसे उसने कहा—"काका, ये निर्गुण-पद बड़े-बड़े विद्वान् नहीं समझते।" फिर शायद मुझे भी उन्हीं विद्वानों की कोटि में …

मतलब से गाने की तलब चली जायगी।

चतुरी चमारयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चतुरी कबीर-पदावली का विशेषज्ञ है। मुझसे उसने कहा—"काका, ये निर्गुण-पद बड़े-बड़े विद्वान् नहीं समझते।" फिर शायद मुझे भी उन्हीं विद्वानों की कोटि में शुमारकर बोला—"इस पद का मतलब—" मैंने उतरे गले से बात काटकर उभड़ते हुए कहा—"चतुरी, आज गा लो, कल सुबह आकर मतलब समझाना।

मतलब से गाने की तलब चली जायगी।

" चतुरी खँखारकर गंभीर हो गया। फिर उसी तरह डिक्टेट करता रहा। बीच-बीच ओजस्विता लाने के लिये चरस की पुट चलती रही। गाने में मुझे बड़ा आनन्द आया। ताल पर तालियाँ देकर मैंने भी सहयोग किया। वे लोग ऊँचे दर्जे के उन गीतों का मतलब …

जिनमें शक्ति होती है, अवैतनिक शिक्षक वही हो सकते हैं।

चतुरी चमारयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चतुरी सहज-गंभीर मुद्रा से बोला—"सोकर जगे तो बड़ी देर हुई, बुलाने की वजह आया हुआ हूँ।"

मैंने कहा—"मैं तैयार हूँ, पहले तुम कबीर साहब की कोई उल्टवाँसी सीधी करो।" "कौन सुनाऊँ?"

चमार दबेंगे, ब्राह्मण दबाएँगे। दवा है, दोनों की जड़ें मार दी जायँ, पर यह सहज-साध्य नहीं।

चतुरी चमारयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… होते हैं, या घर ही पर उसे घेरकर पढ़ाते रहते हैं। चमारों के टोले में गोस्वामीजी के इस कथन को—'मनहु मत्त गजगन निरखि सिंह किसोरहिं चोप'—वह कई बार सार्थक करते देख पड़े। मैं ब्राह्मण-संस्कारों की सब बातों को समझ गया। पर उसे उपदेश क्या देता?

चमार दबेंगे, ब्राह्मण दबाएँगे। दवा है, दोनों की जड़ें मार दी जायँ, पर यह सहज-साध्य नहीं।

सोचकर चुप हो गया।

जिन्हें अपने को देखने-दिखाने की आदत पड़ गई है, उनकी दृष्टि में दूसरे की सिर्फ़ तस्वीर आती है, भाव नहीं, यह दर्शन मुझे मालूम था।

देवीयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैंने हिन्दू, मुसलमान, बड़े-बड़े पदाधिकारी, राजा, रईस, सबको उस रास्ते से जाते समय पगली को देखते हुए देखा। पर किसी ने दिल से भी उसकी तरफ़ देखा, ऐसा नहीं देखा।

ज़िन्दा को मुर्दा और मुर्दा को ज़िन्दा समझना भ्रम भी है और ज्ञान भी; वाड़ियों में आदमी का पुतला देखकर हिरन और स्यार ज़िन्दा आदमी समझते हैं;

जिसकी पूजा होनी चाहिए, वह नहीं पुजता; जो कुछ पूजता है, वही अधिक पुजने लगता है!

देवीयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भी देखने को जगा दिया।" मैं चुप रहा। मन में कहा, "यह कोई बड़ी बात तो थी नहीं, बुद्ध एक बकरे के लिये जान दे रहे थे। जब हममें बड़ी-बड़ी बातें पैदा होंगी, तब हम इन बातों की छुटाई समझेंगे। आज तो तरीक़ा उल्टा है।

जिसकी पूजा होनी चाहिए, वह नहीं पुजता; जो कुछ पूजता है, वही अधिक पुजने लगता है!

"

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. चतुरी चमार
  2. सखी
  3. न्याय
  4. राजा साहब को ठेंगा दिखाया
  5. देवी
  6. सफलता

चतुरी चमार

जैसी उम्र की बाढ़ के साथ अक़्ल बढ़ती है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अब गंभीर हो जाया करता हूँ—

जैसी उम्र की बाढ़ के साथ अक़्ल बढ़ती है!

मैं मचिया पर बैठकर भजन सुनने लगा। चतुर आचार्य-कंठ से लोगों को भूले पदों की याद दिला दिया करता। मुझे मालूम हुआ, चतुरी कबीर-पदावली का विशेषज्ञ है। मुझसे उसने कहा—"काका, ये निर्गुण-पद बड़े-बड़े विद्वान् नहीं समझते।" फिर शायद मुझे भी उन्हीं विद्वानों की कोटि में …

मतलब से गाने की तलब चली जायगी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चतुरी कबीर-पदावली का विशेषज्ञ है। मुझसे उसने कहा—"काका, ये निर्गुण-पद बड़े-बड़े विद्वान् नहीं समझते।" फिर शायद मुझे भी उन्हीं विद्वानों की कोटि में शुमारकर बोला—"इस पद का मतलब—" मैंने उतरे गले से बात काटकर उभड़ते हुए कहा—"चतुरी, आज गा लो, कल सुबह आकर मतलब समझाना।

मतलब से गाने की तलब चली जायगी।

" चतुरी खँखारकर गंभीर हो गया। फिर उसी तरह डिक्टेट करता रहा। बीच-बीच ओजस्विता लाने के लिये चरस की पुट चलती रही। गाने में मुझे बड़ा आनन्द आया। ताल पर तालियाँ देकर मैंने भी सहयोग किया। वे लोग ऊँचे दर्जे के उन गीतों का मतलब …

जिनमें शक्ति होती है, अवैतनिक शिक्षक वही हो सकते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चतुरी सहज-गंभीर मुद्रा से बोला—"सोकर जगे तो बड़ी देर हुई, बुलाने की वजह आया हुआ हूँ।"

जिनमें शक्ति होती है, अवैतनिक शिक्षक वही हो सकते हैं।

मैंने कहा—"मैं तैयार हूँ, पहले तुम कबीर साहब की कोई उल्टवाँसी सीधी करो।" "कौन सुनाऊँ?"

चमार दबेंगे, ब्राह्मण दबाएँगे। दवा है, दोनों की जड़ें मार दी जायँ, पर यह सहज-साध्य नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… होते हैं, या घर ही पर उसे घेरकर पढ़ाते रहते हैं। चमारों के टोले में गोस्वामीजी के इस कथन को—'मनहु मत्त गजगन निरखि सिंह किसोरहिं चोप'—वह कई बार सार्थक करते देख पड़े। मैं ब्राह्मण-संस्कारों की सब बातों को समझ गया। पर उसे उपदेश क्या देता?

चमार दबेंगे, ब्राह्मण दबाएँगे। दवा है, दोनों की जड़ें मार दी जायँ, पर यह सहज-साध्य नहीं।

सोचकर चुप हो गया।

सखी

दुबलों को सब सताते हँ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मन-ही-मन अपनी असमर्थता पर लीला को बड़ा क्षोभ हुथा।

दुबलों को सब सताते हँ।

पर आप ही शान्त हो जाना पड़ा, क्योंकि अपनी हद में वही अपना उपाय सोचनेवाली थी। माता से नहीं कहा कि कहीं वह रोक न दें; ख़र्च के लिये फिर क्या होगा?

न्याय

वीर कर्त्तव्य की ओर देखता है, काल्पनिक भविष्य-विपत्ति की ओर नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

घायल की दशा देखकर युवक को दया आ गई। उसके सीने में दोनों तरफ़ से छुरा भोंका गया था। गोमती के प्रवाह से देह का तमाम खून बह गया था। पर वह साधारण मनुष्य से ज़्यादा सचेत था, आवाज़ ज़्यादा साफ़।

वीर कर्त्तव्य की ओर देखता है, काल्पनिक भविष्य-विपत्ति की ओर नहीं।

उस घायल की रक्षा के लिये उसके विशाल हृदय में सहानुभूति पैदा हुई, व्यायाम से कसी बाहें अपनी ही शक्ति से वासस्थल तक ले जाने को फड़कने लगीं। आँखों ने अपने भाई को देखा।

राजा साहब को ठेंगा दिखाया

यह अकेली दक्षिणी हवा बंगाल की आधी कविता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जेठ का महीना, सूरज डूब रहे हैं। ज़ोरों से बहती हुई मलय-वायु में षोड़शी का स्पर्श मिलता है।

यह अकेली दक्षिणी हवा बंगाल की आधी कविता है।

प्रासाद-शिखरों से सुनहली किरणें लिपटी हैं, उन्हीं के प्रेम की साँस जैसे दक्षिणी हवा में बह रही है। बड़े-बड़े तालाबों में श्वेत और रक्त कमल, खुले हुए अनुभव-जैसे, लोट रहे हैं। स्वच्छ, क़ीमती, चौड़ी किनारीवाली, बारीक, ठोस-बुनी, बँगला-ढंग से कोंछीदार शान्ति-पुरी धोती, रेशमी शर्ट और …

जासूसों ने इस प्रकार अपनी रोटियों का प्रबन्ध किया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जासूसों ने राजा साहब को समझाया कि शक्तिपुर के बाग़ी विश्वम्भर ने से मिले हैं, उन्होंने उसे बेवक़ूफ़ जानकर महाराज का उससे अपमान कराया। विश्वम्भर सरकार की नौकरी का ख़्याल छोड़कर बाग़ियों से मिला है।

जासूसों ने इस प्रकार अपनी रोटियों का प्रबन्ध किया।

कुछ दिनों बाद, घाव पुरने पर, स्टेट की तरफ़ से विश्वम्भर को आज्ञा-पत्र मिला—"अब तुम्हारी नौकरी की सरकार को आवश्यकता नहीं रही।"

देवी

यही न समझना संसार है—बार-बार वह यही कहती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दशा का चित्र है। यह माँ अपने बच्चे को लेकर राह पर बैठी हुई धर्म, विज्ञान, राजनीति, समाज, जिस विषय को भी मनुष्य होकर मनुष्यों ने आज तक अपनाया है, उसीकी, भिन्न-रुचिवाले पथिक को शिक्षा दे रही है—पर कुछ कहकर नहीं। कितने आदमी समझते हैं?

यही न समझना संसार है—बार-बार वह यही कहती है।

उसकी आत्मा से यही ध्वनि निकलती है—संसार ने उसे जगह नहीं दी—उसे नहीं समझा; पर संसारियों की तरह वह भी है—उसके भी बच्चा है।

जिन्हें अपने को देखने-दिखाने की आदत पड़ गई है, उनकी दृष्टि में दूसरे की सिर्फ़ तस्वीर आती है, भाव नहीं, यह दर्शन मुझे मालूम था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैंने हिन्दू, मुसलमान, बड़े-बड़े पदाधिकारी, राजा, रईस, सबको उस रास्ते से जाते समय पगली को देखते हुए देखा। पर किसी ने दिल से भी उसकी तरफ़ देखा, ऐसा नहीं देखा।

जिन्हें अपने को देखने-दिखाने की आदत पड़ गई है, उनकी दृष्टि में दूसरे की सिर्फ़ तस्वीर आती है, भाव नहीं, यह दर्शन मुझे मालूम था।

ज़िन्दा को मुर्दा और मुर्दा को ज़िन्दा समझना भ्रम भी है और ज्ञान भी; वाड़ियों में आदमी का पुतला देखकर हिरन और स्यार ज़िन्दा आदमी समझते हैं;

जिसकी पूजा होनी चाहिए, वह नहीं पुजता; जो कुछ पूजता है, वही अधिक पुजने लगता है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भी देखने को जगा दिया।" मैं चुप रहा। मन में कहा, "यह कोई बड़ी बात तो थी नहीं, बुद्ध एक बकरे के लिये जान दे रहे थे। जब हममें बड़ी-बड़ी बातें पैदा होंगी, तब हम इन बातों की छुटाई समझेंगे। आज तो तरीक़ा उल्टा है।

जिसकी पूजा होनी चाहिए, वह नहीं पुजता; जो कुछ पूजता है, वही अधिक पुजने लगता है!

"

सफलता

जो हवा दिए के जलते रहने की वजह है, वह दिए को बुझा भी देती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जो हवा दिए के जलते रहने की वजह है, वह दिए को बुझा भी देती है।

आभा के सस्नेह अकलुष प्राणों के पावन प्रदीप को पति की जिस निश्चल समीर ने साल-भर तक जला रक्खा था, वह साल-भर से उसे बुझाकर, उसकी पृथ्वी से दूर, अन्तरिक्ष की ओर तिरोहित हो गई है। साल ही भर में सुहाग का काजल उस दीपक-प्रकाश …

ध्वनि जैसी होती है, प्रतिध्वनि भी वैसी ही होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"होगा आभा। वही रास्ता देखकर मैं आ रहा हूँ। विश्वास करो, और आज से दुनिया को ठोकर मार दो—इसे जो जितनी ठोकरें लगा सका, इसकी आँखों में वह उतना ही बड़ा हुआ—उतना ही इसने उसके पैर पकड़े।"

ध्वनि जैसी होती है, प्रतिध्वनि भी वैसी ही होती है।

आभा इस सम्पूर्ण शक्ति को भरकर एक दूसरे रूप में बदल गई। तन्मय खड़ी सुनती रही—

चतुरी चमार मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

चतुरी चमार मुफ़्त पढ़ें