Doomreader

भारतेंदु नाटकावली की पंक्तियाँ

भारतेंदु नाटकावली (भारतेन्दु हरिश्चंद्र) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

80 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

कष्ट के दिन तो किसी प्रकार बीत भी जाते हैं पर रात्रि कैसे व्यतीत होती है, यह दुखिया ही समझ सकता है।

७–श्रीचंद्रावलीयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सत्य ही दूसरे का दुख कौन समझ सकता है।

कष्ट के दिन तो किसी प्रकार बीत भी जाते हैं पर रात्रि कैसे व्यतीत होती है, यह दुखिया ही समझ सकता है।

इस पद का पूर्वानुराग नीली राग ही कहलायेगा, यद्यपि आगे चलकर चंद्रावली जी का यह अनुराग मंजिष्ठा राग में परिवर्तित हो गया है। किस प्रकार यह अनुराग बढ़ा है, इसके कथन के साथ साथ निम्नलिखित पद में विरह की तीन दशाएँ---अभिलाषा, चिंता तथा स्मृति भी …

महात्मा और दुरात्मा में इतना ही भेद है कि उनके मन, वचन और कर्म एक रहते हैं, इनके भिन्न-भिन्न।

प्रथम अंकयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… क्यों विश्वास हो सकता है। शरीर में चरित्र ही मुख्य वस्तु है। वचन से उपदेशक और क्रियादिक से कैसा भी धर्मनिष्ठ क्यों न हो, पर यदि उसके चरित्र शुद्ध नहीं हैं तो लोगों में वह टकसाल न समझा जायगा और उसकी बातें प्रमाण न होंगी।

महात्मा और दुरात्मा में इतना ही भेद है कि उनके मन, वचन और कर्म एक रहते हैं, इनके भिन्न-भिन्न।

निस्संदेह हरिश्चंद्र महाशय है। उसके आशय बहुत उदार है, इसमें कोई संदेह नहीं।

ईर्षा करना तो क्षुद्राशयों का काम है। महाशय वही है जो दूसरो की बड़ाई से अपनी बड़ाई समझे।

प्रथम अंकयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इंद्र---तथापि एक बेर उनके सत्य की परीक्षा होती तो अच्छा होता। नारद---राजन्! आपको यह सब सोचना बहुत अयोग्य है। ईश्वर ने आपको बड़ा किया है, तो आपको दूसरों की उन्नति और उत्तमता पर संतोष करना चाहिए।

ईर्षा करना तो क्षुद्राशयों का काम है। महाशय वही है जो दूसरो की बड़ाई से अपनी बड़ाई समझे।

इंद्र---( आप ही आप ) इनसे काम न होगा। ( बात बहलाकर प्रगट ) नहीं नहीं, मेरी यह इच्छा थी कि मैं भी उनके गुणो को अपनी आँखो से देखता। भला मैं ऐसी परीक्षा थोड़े लेना चाहता हूँ जिससे उन्हें कुछ कष्ट हो।

सहत बिबिध दुख मरि मिटत, भोगत लाखन सोग। पै निज सत्य न छाँड़ाहीं, जे जग साँचे लोग॥

चतुर्थ अंकयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

( कुछ सोचकर ) राजर्षि हरिश्चंद्र की दुःखपरंपरा अत्यंत शोचनीय और इनके चरित्र अत्यंत आश्चर्य के हैं। अथवा महात्माओ का यह स्वभाव ही होता है।

सहत बिबिध दुख मरि मिटत, भोगत लाखन सोग। पै निज सत्य न छाँड़ाहीं, जे जग साँचे लोग॥

बरु सूरज पच्छिम उगे, बिंध्य तरै जल माहिं। सत्यबीर जन पै कबहुँ निज बच टारत नाहिं॥

हाय, मेरी अंधी की लकड़ी कौन छीन ले गया! हाय, मेरा ऐसा सुंदर खिलौना किसने तोड़ डाला!

चतुर्थ अंकयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

शैव्या---( रोती हुई ) हाय बेटा! अरे आज मुझे किसने लूट लिया! हाय मेरी बोलती चिड़िया कहाँ उड़ गई! हाय, अब मैं किसका मुँह देख के जीऊँगी!

हाय, मेरी अंधी की लकड़ी कौन छीन ले गया! हाय, मेरा ऐसा सुंदर खिलौना किसने तोड़ डाला!

अरे बेटा, तै तो मरे पर भी सुंदर लगता है! हाय रे! अरे बोलता क्यों नहीं! बेटा जल्दी बोल, देख, मा कब की पुकार रही है! बच्चा! तू तो एक ही दफे पुकारने में दौड़ कर गले से लपट जाता था, क्यो नहीं बोलता?

जिस हरिश्चंद्र ने उदय से अस्त तक की पृथ्वी के लिये धर्म न छोड़ा उसका धर्म आध गज कपड़े के वास्ते मत छुड़ाओ

चतुर्थ अंकयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ऐसे समय में तो धीरज और धरम रखना काम है। मैं जिसका दास हूँ उसकी आज्ञा है कि बिना आधा कफन लिए क्रिया मत करने दो। इससे मैं यदि अपनी स्त्री और अपना पुत्र समझकर तुमसे इसका आधा कफन न लूँ तो बड़ा अधर्म हो।

जिस हरिश्चंद्र ने उदय से अस्त तक की पृथ्वी के लिये धर्म न छोड़ा उसका धर्म आध गज कपड़े के वास्ते मत छुड़ाओ

और कफन से जल्दी आधा कपड़ा फाड़ दो। देखो, सबेरा हुआ चाहता है, ऐसा न हो कि कुलगुरु भगवान् सूर्य अपने वंश की यह दुर्दशा देखकर चित्त में उदास हों। ( हाथ फैलाता है )

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. ७–श्रीचंद्रावली
  2. ८–मुद्राराक्षस
  3. १०–नीलदेवी
  4. ११–अंधेर नगरी
  5. १–धनंजयविजय
  6. प्रथम अंक
  7. तृतीय अंक
  8. चतुर्थ अंक
  9. ३–प्रेमजोगिनी
  10. दूसरा गर्भांक
  11. तीसरा गर्भांक
  12. अथ विष्कम्भक
  13. पहिला अंक
  14. दूसरा अंक
  15. अंकावतार
  16. तीसरा अंक
  17. प्रथम अंक
  18. तृतीय अंक
  19. पंचम अंक
  20. उपसंहार-क
  21. ६–भारत दुर्दशा
  22. ६–भारत दुर्दशा (चौथा अंक)
  23. ६–भारत दुर्दशा (छठा अंक)
  24. ७–नीलदेवी (पाँचवाँ दृश्य)
  25. ८–अंधेर नगरी
  26. ८–अंधेर नगरी (पाँचवाँ अंक)
  27. ८–अंधेर नगरी (छठा अंक)
  28. ९–सतीप्रताप (दूसरा दृश्य)
  29. ९–सतीप्रताप (तीसरा दृश्य)

७–श्रीचंद्रावली

सत्य ही दूसरे का दुख कौन समझ सकता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मोहन 'तें बिछुरी जब सों, तन आँसुन सों सदा धोवती हैं। 'हरिचंद जू' प्रेम के फंद परीं, कुल की कुल लाजहिं खोवती हैं॥ दुख के दिन को कोऊ भाँति बितै, विरहागम रैन सँजोवती हैं। हमही अपुनी दशा जानै सखी, निसि सोवति हैं किधौं रोवती हैं॥

सत्य ही दूसरे का दुख कौन समझ सकता है।

कष्ट के दिन तो किसी प्रकार बीत भी जाते हैं पर रात्रि कैसे व्यतीत होती है, यह दुखिया ही समझ सकता है। इस पद का पूर्वानुराग नीली राग ही कहलायेगा, यद्यपि आगे चलकर चंद्रावली जी का यह अनुराग मंजिष्ठा राग में परिवर्तित हो गया है। …

कष्ट के दिन तो किसी प्रकार बीत भी जाते हैं पर रात्रि कैसे व्यतीत होती है, यह दुखिया ही समझ सकता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सत्य ही दूसरे का दुख कौन समझ सकता है।

कष्ट के दिन तो किसी प्रकार बीत भी जाते हैं पर रात्रि कैसे व्यतीत होती है, यह दुखिया ही समझ सकता है।

इस पद का पूर्वानुराग नीली राग ही कहलायेगा, यद्यपि आगे चलकर चंद्रावली जी का यह अनुराग मंजिष्ठा राग में परिवर्तित हो गया है। किस प्रकार यह अनुराग बढ़ा है, इसके कथन के साथ साथ निम्नलिखित पद में विरह की तीन दशाएँ---अभिलाषा, चिंता तथा स्मृति भी …

देखो सब कुछ है एक तुम्ही नहीं हो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जो बन आँखों से देखने में कैसा भला दिखाता था, वही अब कैसा भयंकर दिखाई पड़ता है।

देखो सब कुछ है एक तुम्ही नहीं हो।

प्यारे! छोड़ के कहाँ चले गए? नाथ! आँखें बहुत प्यासी हो रही हैं, इनको रूप-सुधा कब पिलाओगे?"

८–मुद्राराक्षस

व्यक्तिगत दोष तथा समाज के लिए किए गए दोष एक ही बॉट से नहीं तौले जाते।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जाता है। एक में केवल स्वार्थ है तो दूसरे में स्वार्थ के साथ, यशोलिप्सा की मात्रा भी प्रचुरता से विद्यमान है। पर इस नाटक के इन दोनों पात्रो में यह दिखलाया जा चुका है कि स्वार्थ का लेश भी नहीं है। तात्पर्य यह है कि

व्यक्तिगत दोष तथा समाज के लिए किए गए दोष एक ही बॉट से नहीं तौले जाते।

नन्द-वंश की राज्यलक्ष्मी चन्द्रगुप्त के वशीभूत होकर भी अस्थिर हो रही थी। चाणक्य ने यह विचार कर कि साम्राज्य के दो भाग होने से पड़ोस में दो प्रबल साम्राज्यों का शान्तिपूर्वक रहना असंभव है और आपस के झगड़े में सहस्रों सैनिकों का रक्तपात होगा, इससे …

१०–नीलदेवी

वे रोते थे तो देश के लिए और हँसते थे तो देश के लिए।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भारतेन्दु जी में देश-प्रेम पराकाष्ठा को पहुँच चुका था।

वे रोते थे तो देश के लिए और हँसते थे तो देश के लिए।

उनका नैराश्य भी देश की दुर्दशा और देश के सुपुत्रों की उत्साह-हीनता देखकर ही हुई थी और इसी से कह दिया कि---

११–अंधेर नगरी

धर्म भी क्या बच्चों की लंगोटी हो गई, जब चाहा उतार कर नंगे हो गए ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… न था, अब उसने बहुत उन्नति कर ली है। टका लेना दूर अब कुछ देकर भी जाति बदलने को तैयार है । कुएँ पर पानी पीने न दो, मंदिर में जाकर पैसा चढ़ाने को मना करो, बस जाति धर्म सब कुछ देने को तैयार ।

धर्म भी क्या बच्चों की लंगोटी हो गई, जब चाहा उतार कर नंगे हो गए ।

अस्तु, इस प्रकार गोबरधनदास जी बाजार घूमकर, आवाजे सुनकर तथा भाव पूरी तौर जाँचकर मिठाई लेकर चल दिए।

१–धनंजयविजय

चूड़ी पहिरन सों गयो, तेरो सर-अभ्यास। नर्त्तनसाला जाव किन, इत पौरुष परकास॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

रिपुगन सिर की गोट जीति अपुने बल मारै॥

चूड़ी पहिरन सों गयो, तेरो सर-अभ्यास। नर्त्तनसाला जाव किन, इत पौरुष परकास॥

कु०-(मुँह चिढ़ाकर) आर्य ! यह आप ठीक कहते है कि इनका बहुत दिन से धनुष चलाने का अभ्यास छूट गया है।

बरु रन मैं मरनो भलो पाछे सब सुख सींव। निज अरि सो अपमान हिय खटकत जब लौं जीव॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कु०-आपने सब बहुत ठीक ही किया क्योंकि-

बरु रन मैं मरनो भलो पाछे सब सुख सींव। निज अरि सो अपमान हिय खटकत जब लौं जीव॥

अ०-(आगे देखकर) अरे अपने भाइयों और राजा विराट समेत आर्य धर्मराज इधर ही आते हैं।

प्रथम अंक

हृदय भी ईश्वर ने क्या ही वस्तु बनाई है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इंद्र---( आप ही आप ) अहा!

हृदय भी ईश्वर ने क्या ही वस्तु बनाई है!

यद्यपि इसका स्वभाव सहज ही गुणग्राही हो, तथापि दूसरो की उत्कट कीर्ति से इसमें ईर्षा होती है, उसमें भी जो जितने बड़े है उनकी ईर्षा उतनी ही बड़ी है। हमारे ऐसे बड़े पदाधिकारियों को शत्रु उतना संताप नहीं देते जितना दूसरो की संपत्ति और कीर्ति।

बड़ाई उसी का नाम है जिसे छोटे-बड़े सब मानें

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नारद---क्यो नहीं,

बड़ाई उसी का नाम है जिसे छोटे-बड़े सब मानें

और फिर नाम भी तो उसी का रह जायगा जो ऐसा दृढ़ होकर धर्म साधन करेगा। ( आप ही आप ) और उसकी बड़ाई का यह भी तो एक बड़ा प्रमाण है कि आप ऐसे लोग उससे बुरा मानते हैं, क्योकि जिससे बड़े-बड़े लोग डाह …

महात्मा और दुरात्मा में इतना ही भेद है कि उनके मन, वचन और कर्म एक रहते हैं, इनके भिन्न-भिन्न।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… क्यों विश्वास हो सकता है। शरीर में चरित्र ही मुख्य वस्तु है। वचन से उपदेशक और क्रियादिक से कैसा भी धर्मनिष्ठ क्यों न हो, पर यदि उसके चरित्र शुद्ध नहीं हैं तो लोगों में वह टकसाल न समझा जायगा और उसकी बातें प्रमाण न होंगी।

महात्मा और दुरात्मा में इतना ही भेद है कि उनके मन, वचन और कर्म एक रहते हैं, इनके भिन्न-भिन्न।

निस्संदेह हरिश्चंद्र महाशय है। उसके आशय बहुत उदार है, इसमें कोई संदेह नहीं।

चंद टरै सूरज टरै, टरै जगतब्यौहार। पै दृढ़ श्री हरिचंद को, टरै न सत्यविचार॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नारद---क्या आप उसका परिहास करते है? किसी बड़े के विषय में ऐसी शंका ही उसकी निंदा है। क्या आपने उसका यह सहज साभिमान वचन नहीं सुना है?

चंद टरै सूरज टरै, टरै जगतब्यौहार। पै दृढ़ श्री हरिचंद को, टरै न सत्यविचार॥

इंद्र---( आप ही आप ) तो फिर इसी सत्य के पीछे नाश भी होंगे, हमको भी अच्छा उपाय मिला। ( प्रगट )

यह भी तो एक क्षुद्रता है कि इस लोक में एक देकर परलोक में दो की आशा रखना।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वे तो आपके स्वर्ग को सहज में दूसरे को दे सकते हैं और जिन लोगो को भगवान के चरणारविद में भक्ति है वे क्या किसी कामना से धर्माचरण करते हैं?

यह भी तो एक क्षुद्रता है कि इस लोक में एक देकर परलोक में दो की आशा रखना।

इंद्र---( आप ही आप ) हमने माना की उसको स्वर्ग लेने की इच्छा न हो, तथापि अपने कर्मों से वह स्वर्ग का अधिकारी तो हो जायगा।

ईर्षा करना तो क्षुद्राशयों का काम है। महाशय वही है जो दूसरो की बड़ाई से अपनी बड़ाई समझे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इंद्र---तथापि एक बेर उनके सत्य की परीक्षा होती तो अच्छा होता। नारद---राजन्! आपको यह सब सोचना बहुत अयोग्य है। ईश्वर ने आपको बड़ा किया है, तो आपको दूसरों की उन्नति और उत्तमता पर संतोष करना चाहिए।

ईर्षा करना तो क्षुद्राशयों का काम है। महाशय वही है जो दूसरो की बड़ाई से अपनी बड़ाई समझे।

इंद्र---( आप ही आप ) इनसे काम न होगा। ( बात बहलाकर प्रगट ) नहीं नहीं, मेरी यह इच्छा थी कि मैं भी उनके गुणो को अपनी आँखो से देखता। भला मैं ऐसी परीक्षा थोड़े लेना चाहता हूँ जिससे उन्हें कुछ कष्ट हो।

अहा! बड़ा पद मिलने से कोई बड़ा नहीं होता। बड़ा वही है जिसका चित्त बड़ा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नारद---( आप ही आप )

अहा! बड़ा पद मिलने से कोई बड़ा नहीं होता। बड़ा वही है जिसका चित्त बड़ा है।

अधिकार तो बड़ा है, पर चित्त में सदा क्षुद्र और नीच बातें सूझा करती हैं, वह आदर के योग्य नहीं है; परंतु जो कैसा भी दरिद्र है पर उसका चित्त उदार और बड़ा है वही आदरणीय है।

अधिकार पाकर कष्ट देना यह बड़ों की शोभा नहीं, सुख देना शोभा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

केवल मित्रभाव से कहता हूँ। लो, जाता हूँ और यही आशीर्वाद देकर जाता हूँ कि तुम किसी को कष्टदायक मत होओ, क्योकि

अधिकार पाकर कष्ट देना यह बड़ों की शोभा नहीं, सुख देना शोभा है।

( इद्र कुछ लज्जित होकर प्रणाम करता है। नारदजी जाते हैं )

तृतीय अंक

बेचि देह दारा सुअन, होय दास हूँ मंद। रखिहै निज बच सत्य करि, अभिमानी हरिचंद॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तब फिर किस बात का इतना सोच? न जाने बुद्धि इतनी देर तक कहाँ सोई थी; हमने तो पहले ही विश्वामित्र से कहा था---

बेचि देह दारा सुअन, होय दास हूँ मंद। रखिहै निज बच सत्य करि, अभिमानी हरिचंद॥

( नेपथ्य में ) तो क्यों नहीं जल्दी अपने को बेचता? क्या हमें और काम नहीं है कि तेरे पीछे-पीछे दक्षिणा के वास्ते लगे फिर?

हा! ऋण भी कैसी बुरी वस्तु है

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हरि०---भला किसी तरह मुनि से प्राण बचे। अब चलें अपना शरीर बेचकर दक्षिणा देने का उपाय सोचें।

हा! ऋण भी कैसी बुरी वस्तु है

, इस लोक में वही मनुष्य कृतार्थ है जिसने ऋण चुका देने को कभी क्रोधी और क्रूर लहनदार की लाल-लाल ऑखें नहीं देखी है। ( आगे चलकर ) अरे क्या बाजार में आ गए, अच्छा, ( सिर पर तृण* रखकर ) अरे सुनो भाई सेठ, …

चतुर्थ अंक

मरनो भलो विदेश को, जहाँ न अपुनो कोय। माटी खॉय जनावरॉ, महा महोच्छव होय॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"

मरनो भलो विदेश को, जहाँ न अपुनो कोय। माटी खॉय जनावरॉ, महा महोच्छव होय॥

"

अहा! शरीर भी कैसी निस्सार वस्तु है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… काग अॉख दोउ खात निकारत। खींचत जीभहि स्यार अतिहि आनँद उर धारत॥ गिद्ध जाँघ कहँ खोदि खोदि कै मांस उचारत। स्वान आँगुरिन काटि काटि के खान बिचारत॥ बहु चील नोचि लै जात तुच माद मढ़यो सबको हियो। मनु ब्रह्मभोज जिजमान कोउ आजु भिखारिन कहँ दियो॥

अहा! शरीर भी कैसी निस्सार वस्तु है!

साई मुख सोई उदर, सोई कर पद दोय। भयो आजु कछु और ही, परसत जेहि नहिं कोय॥ हाड़ मॉस लाला रकत, बसा तुचा सब सेाय। छिन्न भिन्न दुर्गंध-मय, मरे मनुस के होय॥ कादर जेहि लखि कै डरत, पंडित पावत लाज। अहो!

चांडाल कुल की भॉति श्मशान पर तम का भी आज राज हो रहा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इत्यादि कहता हुआ इधर-उधर फिरता है। ऊपर देखकर ) आधी रात हो गई, वर्षा के कारण अँधेरी बहुत ही छा रही है, हाथ से हाथ नहीं सूझता!

चांडाल कुल की भॉति श्मशान पर तम का भी आज राज हो रहा है।

( स्मरण करके ) हा! इस दुःख की दशा में भी हमसे प्रिया अलग पड़ी है। कैसी भी हीन अवस्था हो, पर अपना प्यारा जो पास रहे तो कुछ कष्ट नहीं मालूम पड़ता। सच है--

कैसी भी हीन अवस्था हो, पर अपना प्यारा जो पास रहे तो कुछ कष्ट नहीं मालूम पड़ता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चांडाल कुल की भॉति श्मशान पर तम का भी आज राज हो रहा है। ( स्मरण करके ) हा! इस दुःख की दशा में भी हमसे प्रिया अलग पड़ी है।

कैसी भी हीन अवस्था हो, पर अपना प्यारा जो पास रहे तो कुछ कष्ट नहीं मालूम पड़ता।

सच है--

टूट ठाट घर टपकत खटियौ टूट। पिय कै बॉह उसिसवाँ सुख कै लूट॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

"

टूट ठाट घर टपकत खटियौ टूट। पिय कै बॉह उसिसवाँ सुख कै लूट॥

"

सहत बिबिध दुख मरि मिटत, भोगत लाखन सोग। पै निज सत्य न छाँड़ाहीं, जे जग साँचे लोग॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

( कुछ सोचकर ) राजर्षि हरिश्चंद्र की दुःखपरंपरा अत्यंत शोचनीय और इनके चरित्र अत्यंत आश्चर्य के हैं। अथवा महात्माओ का यह स्वभाव ही होता है।

सहत बिबिध दुख मरि मिटत, भोगत लाखन सोग। पै निज सत्य न छाँड़ाहीं, जे जग साँचे लोग॥

बरु सूरज पच्छिम उगे, बिंध्य तरै जल माहिं। सत्यबीर जन पै कबहुँ निज बच टारत नाहिं॥

चलै मेरु बरु प्रलय जल पवन झकोरन पाय। पै बीरन के मन कबहुँ चलहिं नहीं ललचाय॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धर्म---( आश्चर्य से आप ही आप ) धन्य हरिश्चंद्र! धन्य तुम्हारा धैर्य! धन्य तुम्हारा विवेक! और धन्य तुम्हारी महानुभावता! या---

चलै मेरु बरु प्रलय जल पवन झकोरन पाय। पै बीरन के मन कबहुँ चलहिं नहीं ललचाय॥

तो हमें भी इसमें कौन हठ है। ( प्रत्यक्ष ) बैताल! जाओ, जो महाराज की आज्ञा है वह करो।

बड़े-बड़े देवता आपका स्मरण करते हैं और करेंगे, मैं क्या कहूँ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

धर्म---महाराज!

बड़े-बड़े देवता आपका स्मरण करते हैं और करेंगे, मैं क्या कहूँ।

हरि०---क्या रात बीत गई! आज तो कोई भी मुरदा नया नहीं आया। रात के साथ ही श्मशान भी शांत हो चला, भगवान् नित्य ही ऐसा करे।

हाय, मेरी अंधी की लकड़ी कौन छीन ले गया! हाय, मेरा ऐसा सुंदर खिलौना किसने तोड़ डाला!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

शैव्या---( रोती हुई ) हाय बेटा! अरे आज मुझे किसने लूट लिया! हाय मेरी बोलती चिड़िया कहाँ उड़ गई! हाय, अब मैं किसका मुँह देख के जीऊँगी!

हाय, मेरी अंधी की लकड़ी कौन छीन ले गया! हाय, मेरा ऐसा सुंदर खिलौना किसने तोड़ डाला!

अरे बेटा, तै तो मरे पर भी सुंदर लगता है! हाय रे! अरे बोलता क्यों नहीं! बेटा जल्दी बोल, देख, मा कब की पुकार रही है! बच्चा! तू तो एक ही दफे पुकारने में दौड़ कर गले से लपट जाता था, क्यो नहीं बोलता?

हाय मेरी बोलती चिड़िया कहाँ उड़ गई! हाय, अब मैं किसका मुँह देख के जीऊँगी!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

शैव्या---( रोती हुई ) हाय बेटा! अरे आज मुझे किसने लूट लिया!

हाय मेरी बोलती चिड़िया कहाँ उड़ गई! हाय, अब मैं किसका मुँह देख के जीऊँगी!

हाय, मेरी अंधी की लकड़ी कौन छीन ले गया! हाय, मेरा ऐसा सुंदर खिलौना किसने तोड़ डाला! अरे बेटा, तै तो मरे पर भी सुंदर लगता है! हाय रे! अरे बोलता क्यों नहीं! बेटा जल्दी बोल, देख, मा कब की पुकार रही है! बच्चा!

पराधीन सपने सुख नाहीं

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तनहिं बेचि दासी कहवाई। मरत स्वामि-पायसु बिनु पाई॥ करु न अधर्म सोच जिय माहीं। "

पराधीन सपने सुख नाहीं

"॥

अहो धैर्यमहो सत्यमहो दानमहो बलम्। त्वया राजन् हरिश्चंद्र सर्वे लोकोत्तरं कृतम्॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

श्मशानपति की आज्ञा है कि आधा कफन दिए बिना कोई मुरदा फूँकने न पावे सो तुम भी पहले हमें कपड़ा दे लो तब क्रिया करो। ( कफन मॉगने को हाथ फैलाता है, आकाश से पुष्पवृष्टि होती है )

अहो धैर्यमहो सत्यमहो दानमहो बलम्। त्वया राजन् हरिश्चंद्र सर्वे लोकोत्तरं कृतम्॥

( दोनों आश्चर्य से ऊपर देखते हैं )

जिस हरिश्चंद्र ने उदय से अस्त तक की पृथ्वी के लिये धर्म न छोड़ा उसका धर्म आध गज कपड़े के वास्ते मत छुड़ाओ

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ऐसे समय में तो धीरज और धरम रखना काम है। मैं जिसका दास हूँ उसकी आज्ञा है कि बिना आधा कफन लिए क्रिया मत करने दो। इससे मैं यदि अपनी स्त्री और अपना पुत्र समझकर तुमसे इसका आधा कफन न लूँ तो बड़ा अधर्म हो।

जिस हरिश्चंद्र ने उदय से अस्त तक की पृथ्वी के लिये धर्म न छोड़ा उसका धर्म आध गज कपड़े के वास्ते मत छुड़ाओ

और कफन से जल्दी आधा कपड़ा फाड़ दो। देखो, सबेरा हुआ चाहता है, ऐसा न हो कि कुलगुरु भगवान् सूर्य अपने वंश की यह दुर्दशा देखकर चित्त में उदास हों। ( हाथ फैलाता है )

३–प्रेमजोगिनी

हा! क्या ईश्वर है तो उसके यही काम हैं जो संसार में हो रहे हैं?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सूत्र०---हो क्या गया है? क्या मैं झूठ कहता हूँ? इससे बढ़कर और दुःख का विषय क्या होगा कि मेरा आज इस जगत् के कर्ता और प्रभु पर से विश्वास उठा जाता है और सच है क्यों न उठे, यदि कोई हो तब न न उठे।

हा! क्या ईश्वर है तो उसके यही काम हैं जो संसार में हो रहे हैं?

क्या उसकी इच्छा के बिना भी कुछ होता है? क्या लोग दीनबन्धु दयासिंधु उसको नहीं कहते? क्या माता-पिता के सामने पुत्र की, स्त्री के सामने पति की और बंधुओं के सामने बन्धुओं की मृत्यु उसकी इच्छा बिना ही होती है?

दूसरा गर्भांक

भूखे पेट कोई नहिं सुतता, ऐसी है ई कासी॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मिलै न काहे भैया, गंगा मैया दौलत दासी॥ हम से पूत कपूत की दाता मनकनिका सुखरासी।

भूखे पेट कोई नहिं सुतता, ऐसी है ई कासी॥

झूरी०---रंग है पुराने झंझर॥

देखी तुमरी कासी, लोगो, देखी तुमरी कासी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

( गाता हुआ एक परदेसी आता है )

देखी तुमरी कासी, लोगो, देखी तुमरी कासी।

जहाँ बिराजै विश्वनाथ विश्वेश्वरजी अविनासी॥ आधी कासी भाट-भँडेरिया ब्राह्मन औ संन्यासी। आधी कासी रंडी मुंडी रॉड खानगी खासी॥ लोग निकम्मे भंगी गंजड़ लुच्चे बे-बिसवासी। महा आलसी झूठे शुहदे बे-फिकरे बदमासी॥ आप काम कुछ कभी करै नहिं कोरे रहैं उपासी। और करे तो हँसैं बनावैं उसको …

मैली गली भरी कतवारन सड़ी चमारिन पासी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रॉड खानगी खासी॥ लोग निकम्मे भंगी गंजड़ लुच्चे बे-बिसवासी। महा आलसी झूठे शुहदे बे-फिकरे बदमासी॥ आप काम कुछ कभी करै नहिं कोरे रहैं उपासी। और करे तो हँसैं बनावैं उसको सत्यानासी॥ अमीर सब झूठे औ निंदक करें घात विश्वासी। सिपारसी डरपुकने सिट्टू बोलैं बात अकासी॥

मैली गली भरी कतवारन सड़ी चमारिन पासी।

नीचे नल से बदबू उबलै मनो नरक चौरासी॥ कुत्ते भुंकत काटन दौड़ै सड़क सॉड़ सों नासी। दौड़ें बंदर बने मुछंदर कूदैं चढ़े अगासी॥ घाट जाओ तो गंगापुत्तर नोचै दै गल फाँसी। करै घाटिया बस्तर-मोचन दे देके सब झाँसी॥ राह चलत भिखमंगे नोचै बात करै दाता …

तीसरा गर्भांक

काशी काशी ही है। काशी सी नगरी त्रैलोक्य में दूसरी नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कपड़े पहने, सोरहो सिंगार, बत्तीसो आभरण सजे, पान खाए, मिस्सी की धड़ी जमाए, जोबन-मदमाती झमझमाती हुई बारबिलासिनी देव-दर्शन वैद्य-ज्योतिषी-गुणीगृहगमन, जार-मिलन, गान-श्रावण, उपवन-भ्रमण इत्यादि अनेक बहानो से राजपथ में इधर-उधर झूमती-घूमती नैनों के पटे फेरती बिचारे दीन पुरुषों को ठगती फिरती हैं और कहाँ तक कहैं

काशी काशी ही है। काशी सी नगरी त्रैलोक्य में दूसरी नहीं है।

आप देखिएगा तभी जानिएगा, बहुत कहना व्यर्थ है।

अथ विष्कम्भक

जहाँ माहात्म्य-ज्ञान होता है वहाँ प्रेम नहीं होता और जहाँ पूर्ण प्रीति होती है वहाँ माहात्म्य-ज्ञान नहीं होता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इनका कैसा विलक्षण प्रेम है कि अकथनीय और अकरणीय है; क्योंकि

जहाँ माहात्म्य-ज्ञान होता है वहाँ प्रेम नहीं होता और जहाँ पूर्ण प्रीति होती है वहाँ माहात्म्य-ज्ञान नहीं होता।

ये धन्य हैं कि इनमें दोनों बातें एक संग मिलती हैं, नहीं तो मेरा सा निवृत्त मनुष्य भी रात-दिन इन्हीं लोगो का यश क्यों गाता।

गोपिन की सरि कोऊ नाहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

नारद---वहाँ परम प्रेमानंदमयी श्रीब्रजवल्लभी लोगों का दर्शन करके अपने को पवित्र किया और उनकी विरहावस्था देखता बरसो वहीं भूला पड़ा रहा। अहा, ये श्रीगोपीजन धन्य हैं। इनके गुणगण कौन कह सकता है---

गोपिन की सरि कोऊ नाहीं।

जिन तृन-सम कुल-लाज-निगड़ सब तोखो हरिरस माहीं॥ जिन निज बस कीने नँदनंदन बिहरीं दै गलबॉहीं। सब संतन के सीस रहौ चरन-छन की छाँहीं॥

पहिला अंक

छिपाए छिपत न नैन लगे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ललिता---सखी, तू फिर वही बात कहे जाती है। मेरी रानी, ये अॉखें ऐसी बुरी हैं कि जब किसी से लगती हैं तब कितना भी छिपाओ नहीं छिपतीं।

छिपाए छिपत न नैन लगे।

उधरि परत, सब जानि जात हैं घूँघट मैं न खगे॥ कितनो करौ दुराव, दुरत नहीं जब ये प्रेम-पगे। निडर भए उघरे से डोलत मोहनरंग रँगे॥

नहिं रोगी बताइहै रोगहि जौ सखी बापुरो बैद कहा करिहै॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हम भेद न जानिहै जो पै कछू औ दुराव सखी हम मैं परिहै। कहि कौन मिलैहै पियारे पियै पुनि कारज कासों सबै सरिहै॥ बिन मोसो कहै न उपाय कछु यह बेदन दूसरी को हरिहै।

नहिं रोगी बताइहै रोगहि जौ सखी बापुरो बैद कहा करिहै॥

चंद्रा०---तो सखी, ऐसी कौन बात है जो तुझसे छिपी है? तू जान-बूझ के बार-बार क्यो पूछती है? ऐसे पूछने को तो मुँह चिढ़ाना कहते हैं और इसके सिवा मुझे व्यर्थ याद दिलाकर क्यो दुःख देती है? हा!

लगौंही चितवनि औरहि होति। दुरत न लाख दुराओ कोऊ प्रेम झलक की जोति॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चंद्रा---सखी, मैं क्या करूँ, मैं कितना चाहती हूँ कि यह ध्यान भुला दूँ, पर उस निठुर की छबि भूलती नहीं, इसी से सब जान जाते हैं।

लगौंही चितवनि औरहि होति। दुरत न लाख दुराओ कोऊ प्रेम झलक की जोति॥

घूँघट मैं नहिं थिरत तनिक हूँ अति ललचौंहीं बानि। छिपत न कैसहुँ प्रीति निगोड़ी अंत जात सब जानि॥

सखी ये नैना बहुत बुरे।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चंद्रा०---सखी, ठीक है। जो दोष है वह इन्हीं नेत्रो का है। यही रीझते, यही अपने को छिपा नहीं सकते और यही दुष्ट अंत में अपने किए पर रोते हैं।

सखी ये नैना बहुत बुरे।

तब सों भए पराये, हरि सो जब सों जाइ जुरे॥ मोहन के रस बस कै डोलत तलफत तनिक दुरे। मेरी सीख प्रीति सब छॉड़ी ऐसे ये निगुरे॥ जग खीझ्यौ बरज्यौ पै ये नहिं हठ सो तनिक मुरे। अमृत-भरे देखत कमलन से विष के बुते छुरे॥

नैना वह छबि नाहिंन भूले।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

रीझते हैं उसे भूलते नहीं, और कैसे भूलें, क्या यह भूलने के योग्य है, हा!

नैना वह छबि नाहिंन भूले।

दया-भरी चहुँ दिसि की चितवनि नैन कमल-दल फूले॥ वह भावनि, वह हँसनि छबीली, वह मुसकनि चित चोरै। वह बतरानि, मुरनि हरि की वह, वह देखन चहुँ कोरैं॥ वह धीरी गति कमल फिरावन कर लै गायन पाछे। वह बीरी मुख बेनु बजावनि पीत पिछौरी काछे॥ परबस …

हमही अपुनी दशा जानै सखी, निसि सोवती हैं किधौं रोवती हैं॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मनमोहन तें बिछुरी जब सो तन आँसुन सों सदा धोवती हैं। 'हरिचंद जू' प्रेम के फंद परी कुल की कुल लाजहि खोवती हैं॥ दुख के दिन कों कोउ भॉति बितै बिरहागम रैन सँजोवती हैं।

हमही अपुनी दशा जानै सखी, निसि सोवती हैं किधौं रोवती हैं॥

ललिता---यह हो पर मैंने तुझे जब देखा तब एक ही दशा में देखा और सर्वदा तुझे अपनी आरसी वा किसी दर्पण में मुँह देखते पाया पर वह भेद अाज खुला।

तेरे नैन मूरति पियारे की बसति, ताहि पारसी मैं रैन-दिन देखिबो करत है॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हौं तो याही सोच मैं बिचारत रही री काहे दरपन हाथ तें न छिन बिसरत है। त्यौंही 'हरिचंद जू' बियोग औ सॅजोग दोऊ एक से तिहारे कछु लखि न परत है॥ जानी आज हम ठकुरानी तेरी बात तू तौ परम पुनीत प्रेम पथ बिचरत है।

तेरे नैन मूरति पियारे की बसति, ताहि पारसी मैं रैन-दिन देखिबो करत है॥

सखी! तू धन्य है, बड़ी भारी प्रेमिन है और प्रेम शब्द को सार्थ करनेवाली और प्रेमियों की मंडली की शोभा है। चंद्रा०---नहीं सखी! ऐसा नहीं है। मैं जो आरसी देखती थी उसका कारण कुछ दूसरा ही है। हा! ( लंबी सॉस लेकर ) सखी!

संसार में जितना प्रेम होता है, कुछ इच्छा लेकर होता है और सब लोग अपने ही सुख में सुख मानते हैं, पर उसके विरुद्ध तू बिना इच्छा के प्रेम करती है और प्रीतम के सुख से सुख मानती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ललिता---सखी, मैं तो पहिले ही कह चुकी कि तू धन्य है।

संसार में जितना प्रेम होता है, कुछ इच्छा लेकर होता है और सब लोग अपने ही सुख में सुख मानते हैं, पर उसके विरुद्ध तू बिना इच्छा के प्रेम करती है और प्रीतम के सुख से सुख मानती है।

यह तेरी चाल संसार से निराली है। इसी से मैंने कहा था कि तू प्रेमियों के मंडल को पवित्र करने वाली है।

दूसरा अंक

मरम की पीर न जानत कोय।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… है प्रेम-बिथा, केहि सों चरचा या बियोग की कीजिए। पुनि को कही मानै कहा समुझै कोउ क्यौं बिन बात की रारहि लीजिए॥ नित जो 'हरिचंद जू' बीतै सहै, बकिकै जग क्यौं परतीतहि छीजिए। सब पूछत मौन क्यौं बैठि रही, पिय प्यारे कहा इन्है उत्तर दीजिए॥

मरम की पीर न जानत कोय।

कासों कहौं कौन पुनि मानै बैठि रहीं घर रोय॥ कोऊ जरनि न जाननहारी बे-महरम सब लोय। अपुनी कहत सुनत नहिं मेरी केहि समुझाऊँ सोय॥ लोक-लाज कुल की मरजादा दीनी है सब खोय। 'हरीचंद' ऐसेहि निबहैगी होनी होय सो होय॥

बिना प्रानप्यारे भए दरस तुम्हारे हाय, देखि लीजौ अॉखै ये खुली ही रहि जायँगी॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

इन दुखियान को न सुख सपने हू मिल्यौ, योही सदा व्याकुल बिकल अकुलायँगी। प्यारे 'हरिचंद जू' की बीती जानि औध जौ पै जैहैं प्रान तऊ ये तो साथ न समायँगी॥ देख्यौ एक बार हू न नैन भरि तोहि यातें जौन-जौन लोक जैहैं तहीं पछितायँगी।

बिना प्रानप्यारे भए दरस तुम्हारे हाय, देखि लीजौ अॉखै ये खुली ही रहि जायँगी॥

परंतु प्यारे, अब इनको दूसरा कौन अच्छा लगेगा जिसे देखकर यह धीरज धरेंगी, क्योकि अमृत पीकर फिर छाछ कैसे पियेंगी।

जिन आँखिन में तुव रूप बस्यो, उन आँखिन सों अब देखिए का॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बिछुरे पिय के जग सूनो भयो, अब का करिए कहि पेखिए का। सुख छोड़िके संगम को तुम्हरे, इन तुच्छन को अब लेखिए का॥ 'हरिचंद जू' हीरन को व्यवहार कै कॉचन कों लै परेखिए का।

जिन आँखिन में तुव रूप बस्यो, उन आँखिन सों अब देखिए का॥

इससे नेत्र! तुम तो अब बंद ही रहो। ( आँचल से नेत्र छिपाती है )

चंद्रा०---माखन को चोर, चीरन को चोर और मेरे चित्त को चोर।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चंद्रा०---( आँख बंद किए ही ) हाँ हाँ अरी क्यों चिल्लाय है? चोर भाग जायगो---

चंद्रा०---माखन को चोर, चीरन को चोर और मेरे चित्त को चोर।

बन०---सो कहाँ सों भाग जायगो?

पर प्यारे बताओ तो तुम्हारे बिना रात क्यो इतनी बढ़ जाती है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पहिले तो अपनाइ न आवत तजिबे में अब लाज॥ चलो हटो बड़े झूठे हो। आओ मेरे मोहन प्यारे झूठे। अपनी टारि प्रतिज्ञा कपटी उलटे हम सो रूठे॥ मति परसौ तन रँगे और के रंग अधर तुव जूठे। ताहू पै तनिकौ नहिं लाजत निरलज अहो अनूठे॥

पर प्यारे बताओ तो तुम्हारे बिना रात क्यो इतनी बढ़ जाती है?

काम कछु नहिं यासों हमैं, सुख सों जहाँ चाहिए रैन बिताइए। पै जो करें बिनती 'हरिचन्द जू' उत्तर ताको कृपा कै सुनाइए॥ एक मतो उनसों क्यों कियो तुम सोऊ न आवै जो आप न आइए। रूसिबे सों पिय प्यारे तिहारे दिवाकर रूसत है क्यों बताइए॥

अंकावतार

जाके पॉव न भई बिवाई सो क्या जाने पीर पराई

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दशा है, क्योकि कपोतब्रत बुरा होता है कि गला घोट डालो मुँह से बात न निकले। प्रेम भी इसी का नाम है। राम-समे उस मुँह से जीभ खींच ली जाय जिससे हाय निकले। इस व्यथा को मैं जानती हूँ और कोई क्या जानेगा क्योंकि "

जाके पॉव न भई बिवाई सो क्या जाने पीर पराई

"। यह तो हुआ पर यह चिट्ठी है किसकी? यह न जान पड़ी, ( कुछ सोचकर ) अहा जानी! निश्चय यह चंद्रावली ही की चिट्ठी है, क्योंकि अक्षर भी उसी के से हैं और इस पर चंद्रावली का चिह्न भी बनाया है। हा!

तीसरा अंक

जंगल में मोर नाचा किसने देखा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर हमारा तो पचड़ा छुड़ाओ। हाय मैं किससे कहती हूँ। कोई सुनने वाला है।

जंगल में मोर नाचा किसने देखा।

नहीं नहीं, वह सब देखता है, वा देखता होता तो अब तक मेरी खबर न लेता। पत्थर होता तो वह भी पसीजता। नहीं नहीं, मैंने प्यारे को इतना दोष व्यर्थ दिया। प्यारे, तुम्हारा दोष कुछ नहीं। यह सब मेरे करम का दोष है। नाथ, मैं …

जब तक सॉसा तब तक आसा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

माधवी---सखी, हमारे भाग्य तो सीधे हैं। हम अपने भाग्यबल सों सब काम करैंगी। काममं०---सखी, तू व्यर्थ क्यों उदास भई जाय है।

जब तक सॉसा तब तक आसा।

माधवी---तौ सखी बस अब यह सलाह पक्की भई। जब ताई काम सिद्ध न होय तब ताई काहुवै खबर न परे।

प्रथम अंक

बुद्धि भक्ति दोउ होय तबै सेवक सुखकारी॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मूरख कातर स्वामिभक्त कछु काम न आवै। पंडित हू बिन भक्ति काज कछु नाहिं बनावै॥ निज स्वारथ की प्रीति करैं ते सब जिमि नारी।

बुद्धि भक्ति दोउ होय तबै सेवक सुखकारी॥

सो मै भी इस विषय में कुछ सोता नहीं हूँ, यथाशक्ति उसी के मिलाने का यत्न करता रहता हूँ। देखो, पर्वतक को चाणक्य ने मारा यह अपवाद न होगा, क्योंकि सब जानते हैं कि चंद्रगुप्त और पर्वतक मेरे मित्र हैं तो मैं पर्वतक को मारकर …

अपने हेतु तो सभी मरते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चंदन०---लीजिए महाराज! यह मैं चला। ( उठकर चलता है, आप ही आप ) अहा! मैं धन्य हूँ कि मित्र के हेतु मेरे प्राण जाते हैं,

अपने हेतु तो सभी मरते हैं।

( दोनों बाहर जाते हैं )

तृतीय अंक

राज उसी का नाम है जिसमें अपनी आज्ञा चले, दूसरे के भरोसे राज करना भी एक बोझा ढोना है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

राजा---( आप ही आप )

राज उसी का नाम है जिसमें अपनी आज्ञा चले, दूसरे के भरोसे राज करना भी एक बोझा ढोना है।

क्योंकि---

हा! सेवा बड़ी कठिन होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कंचुकी---

हा! सेवा बड़ी कठिन होती है।

नृप सों सचिव सों सब मुसाहेब-गनन सों डरते रहौ। पुनि विटहु जे अति पास के तिनकौं कह्यौ करते रहौ॥

सेवा श्वान-वृत्ति समान है॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मुख लखत बीतत दिवस निसि भय रहत संकित प्रान है। निज उद-पूरन हेतु

सेवा श्वान-वृत्ति समान है॥

( चारों ओर घूमकर देखकर )

जिनको तृष्णा नहीं ते न लबार समान।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बिन गुनहूँ के नृपन को धन हित गुरुजन धाइ। सूखो मुख करि झूठहीं बहु गुन कहहिं बनाइ॥ पै

जिनको तृष्णा नहीं ते न लबार समान।

तिनसो तृन सम धनिक जन पावत कबहुँ न मान॥

दैव तो मूर्ख लोग मानते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चंद्र०---नंदकुल के द्वेषी दैव ने। चाणक्य---

दैव तो मूर्ख लोग मानते हैं।

चंद्र०---और विद्वान् लोग भी यद्वा तद्वा करते हैं।

पंचम अंक

मित्र शत्रु कै जात हैं, शत्रु करहिं अति नेह। अर्थ-नीति-बस लोग सब बदलहि मानहुँ देह॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… होती है, साधारण लोगों की भाँति इच्छानुसार नहीं होती। उस समय सर्वार्थसिद्धि को राक्षस राजा बनाया चाहता था तब देव पर्वतेश्वर ही उस कार्य में कंटक थे तो उस कार्य की सिद्धि के हेतु यदि राक्षस ने ऐसा किया तो कुछ दोष नहीं। आप देखिए---

मित्र शत्रु कै जात हैं, शत्रु करहिं अति नेह। अर्थ-नीति-बस लोग सब बदलहि मानहुँ देह॥

इससे राक्षस को ऐसी अवस्था में दोष नहीं देना चाहिए। और जब तक नंदराज्य न मिले तब तक उस पर प्रकट स्नेह ही रखना नीतिसिद्ध है; राज मिलने पर कुमार जो चाहेंगे करेंगे।

अधिकार ऐसी बुरी वस्तु है कि निर्दोष मनुष्य का भी जी डरा करता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

राक्षस---

अधिकार ऐसी बुरी वस्तु है कि निर्दोष मनुष्य का भी जी डरा करता है।

सेवक प्रभु सों डरत सदाहीं। पराधीन सपने सुख नाहीं॥ जे ऊँचे पद के अधिकारी। तिनको मनहीं मन भय भारी॥ सबही द्वेष बड़न सों करहीं। अनुछिन कान स्वामि को भरहीं॥

उपसंहार-क

जग मैं घर की फूट बुरी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

( पहले अंक की समाप्ति और दूसरे अंक के आरंभ में )

जग मैं घर की फूट बुरी।

घर के फूटहि सो बिनसाई सुबरन लंकपुरी॥ फूटहि सों सब कौरव नासे भारत जुद्ध भयो। जाको घाटो या भारत मैं अबलौं नहिं पुजयो॥ फूटहि सो जयचंद बुलायो जवनन भारत धाम। जाको फल अबलौं भोगत सब आरज होइ गुलाम॥ फूटहि सों नव नंद बिनासे गयो मगध …

जग मैं तेई चतुर कहावै।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

( दूसरे अंक की समाप्ति और तीसरे अक के आरंभ में )

जग मैं तेई चतुर कहावै।

जे सब बिधि अपने कारज को नीकी भाँति बनावै॥ पढ्यौ लिख्यौ किन होइ जु पै नहिं कारज साधन जानै। ताही को मूरख या जग मैं सब कोऊ अनुमानै॥ छल मैं पातक होत जदपि यह शास्त्रन मैं बहु गायो। पै अरि सों छल किए दोष नहि …

जग सूरज चंद टरै तो टरै पै न सज्जन-नेहु कबौं बिचले।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

['जिनके मन में सिय राम बसें' इस धुन की]

जग सूरज चंद टरै तो टरै पै न सज्जन-नेहु कबौं बिचले।

धन संपति सर्बस गेह नसौ नहिं प्रेम की मेड़ सो एड़ टलै॥ सतवादिन को तिनका सम प्रान रहै तो रहै वा ढलै तो ढलै। निज मीत की प्रीत प्रतीत रहौ इक और सबै जग जाउ भलै॥

६–भारत दुर्दशा

हा हा! भारतदुर्दशा न देखी जाई॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

रोअहु सब मिलिकै आवहु भारत भाई।

हा हा! भारतदुर्दशा न देखी जाई॥

ध्रुव॥ सबके पहिले जेहि ईश्वर धन बल दीनो। सबके पहिले जेहि सभ्य बिधाता कीनो॥ सबके पहिले जो रूप-रंग रस-भीनो। सबके पहिले विद्याफल जिन गहि लीनो॥ अब सबके पीछे सोई परत लखाई।

६–भारत दुर्दशा (चौथा अंक)

जो पढ़तव्यं सो मरतव्यं, जो न पढ़तव्यं से भी मरतव्यं, तब फिर दंतकटाकट किं कर्तव्यं?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

और क्या। काजीजी दुबले क्यों, कहैं शहर के अंदेशे से। अरे 'कोउ नृप होउ हमें का हानी, चेरि छाँड़ि नहिं होउब रानी।' आनंद से जन्म बिताना। 'अजगर करै न चाकरी, पंछी करै न काम। दास मलूका कह गए, सब के दाता राम॥' "

जो पढ़तव्यं सो मरतव्यं, जो न पढ़तव्यं से भी मरतव्यं, तब फिर दंतकटाकट किं कर्तव्यं?

" भई जात में ब्राह्मण, धर्म में बैरागी, रोजगार में सूद और दिल्लगी में गप सब से अच्छी। घर बैठे जन्म बिताना, न कहीं जाना और न कहीं आना। बस खाना, हगना, मूतना, सोना, बात बनाना, तान मारना और मस्त रहना। अमीर के सर पर …

६–भारत दुर्दशा (छठा अंक)

सच है, जो जान-बूझकर सोता है उसे कौन जगा सकेगा?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हा ! भारतवर्ष को ऐसी मोहनिद्रा ने घेरा है कि अब इस के उठने की आशा नहीं।

सच है, जो जान-बूझकर सोता है उसे कौन जगा सकेगा?

हा देव !

७–नीलदेवी (पाँचवाँ दृश्य)

सोओ सुख-निंदिया प्यारे ललन।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पाँचवाँ दृश्य स्थान––सूर्य्यदेव के डेरे का बाहरी प्रांत [रात्रि-समय देवीसिंह सिपाही पहरा देता हुआ घूमता है] (नेपथ्य में गान) (राग कलिंगड़ा)

सोओ सुख-निंदिया प्यारे ललन।

नैनन के तारे दुलारे मेरे बारे, सोओ सुख-निंदिया प्यारे ललन। भई आधी रात बन सनसनात, पथ पंछी कोउ आवत न जात, जग प्रकृति भई मनु थिर लखात, पातहु नहिं पावत तरुन हलन॥ झलमलत दीप सिर धुनत आय, मनु प्रिय पतंग हित करत हाय, सतरात अंग …

८–अंधेर नगरी

लोभ पाप को मूल है, लोभ मिटावत मान।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

महंत––बहुत लोभ मत करना। देखना, हाँ––

लोभ पाप को मूल है, लोभ मिटावत मान।

लोभ कभी नहिं कीजिए, यामैं नरक निदान॥

८–अंधेर नगरी (पाँचवाँ अंक)

अंधेर नगरी अनबूझ राजा। टका सेर भाजी टका सेर खाजा॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

(गोबरधनदास गाते हुए पाते हैं) (राग काफी)

अंधेर नगरी अनबूझ राजा। टका सेर भाजी टका सेर खाजा॥

नीच ऊँच सब एकहि ऐसे। जैसे भँडुए पंडित तैसे॥ कुल-मरजाद न मान बड़ाई। सबै एक से लोग-लुगाई॥ जात-पॉत पूछै नहिं कोई। हरि को भजै सो हरि का होई॥ बेश्या जोरू एक समाना। बकरी गऊ एक करि जाना॥ साँचे मारे मारे डोलैं। छली दुष्ट सिर चढ़ि …

८–अंधेर नगरी (छठा अंक)

जहाँ न धर्म्म न बुद्धि नहिं नीति न सुजन-समाज। ते ऐसहि आपुहि नसै, जैसे चौपटराज॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

गुरु––

जहाँ न धर्म्म न बुद्धि नहिं नीति न सुजन-समाज। ते ऐसहि आपुहि नसै, जैसे चौपटराज॥

(राजा को लोग टिकठी पर खड़ा करते हैं) (पटाक्षेप)

९–सतीप्रताप (दूसरा दृश्य)

बिधना की कारीगरी जैसी नगर में वैसी ही वन में।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सावित्री--यह मत कहो।

बिधना की कारीगरी जैसी नगर में वैसी ही वन में।

(सत्यवान की ओर सतृष्ण दृष्टिपात)

राजकुमारी ! वामन को चंद्रस्पर्श।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सत्य०--(स्वगत)

राजकुमारी ! वामन को चंद्रस्पर्श।

मधु०--कृपानिधान ! आप सदा यहीं निवास करते हैं ?

गंगा समुद्र छोड़कर और जलाशय की ओर नहीं झुकती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मधु०--(आप ही आप) तभी !

गंगा समुद्र छोड़कर और जलाशय की ओर नहीं झुकती।

(प्रगट) तो आज्ञा हो तो अब प्रणाम करूँ।

९–सतीप्रताप (तीसरा दृश्य)

जोगिन सो कठिन बियोगिन को बानो है॥

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… प्रान, दसों दिसि अबिचल एकै तान तानो है। जग मैं बसत हूँ मनहुँ जग बाहिर सी, हियौ तन दोऊ निसि दिवस तपानो है॥ 'हरीचंद' जोग की जुगति रिद्धि सिद्धि सब, तजि तिनका सी एक नेह को निभानो है। बिना फल आस सीस सहनी सहस्त्र त्रास,

जोगिन सो कठिन बियोगिन को बानो है॥

(सावित्री ध्यान से आँख खोलती है)

जब तक अपना स्वतंत्र सुख है तब तक प्रेम नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सतीकुलतिलका देवी जनक-नंदिनी को अयोध्या के बड़े-बड़े स्वर्ग-विनिंदक प्रासाद और शचीदुर्लभ गृह-सामग्री से भी वन की पर्णकुटी और पर्वतशिला अति प्रिय थीं, क्योंकि सुख तो केवल प्राणनाथ की चरणपरिचर्या में है।

जब तक अपना स्वतंत्र सुख है तब तक प्रेम नहीं।

पत्नी का सुख एक-मात्र पति की सेवा है। जिस बात में प्रियतम की रुचि उसी में सहधर्मिणी की रुचि। अहा!

पत्नी का सुख एक-मात्र पति की सेवा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सतीकुलतिलका देवी जनक-नंदिनी को अयोध्या के बड़े-बड़े स्वर्ग-विनिंदक प्रासाद और शचीदुर्लभ गृह-सामग्री से भी वन की पर्णकुटी और पर्वतशिला अति प्रिय थीं, क्योंकि सुख तो केवल प्राणनाथ की चरणपरिचर्या में है। जब तक अपना स्वतंत्र सुख है तब तक प्रेम नहीं।

पत्नी का सुख एक-मात्र पति की सेवा है।

जिस बात में प्रियतम की रुचि उसी में सहधर्मिणी की रुचि। अहा!

वही वस्तु प्यारी है जो प्यारे को प्यारी हो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यह वेष मुझको कैसा प्रिय बोध होता है। जो वेष हमारे जीवितेश्वर धारण करें वह क्यों न प्रिय हो। इसके आगे बहुमूल्य हीरो के हार और चमत्कार-दर्शक वस्त्र सब तुच्छ हैं।

वही वस्तु प्यारी है जो प्यारे को प्यारी हो।

नहीं तो सर्वसंपत्ति की मूल-कारण-स्वरूपा देवी पार्वती भगवान् भूतनाथ की परिचर्या इस वेष से क्यों करतीं?

भारतेंदु नाटकावली मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

भारतेंदु नाटकावली मुफ़्त पढ़ें