Doomreader

आज भी खरे हैं तालाब की पंक्तियाँ

आज भी खरे हैं तालाब (अनुपम मिश्र) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

37 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

इतिहास ने सरमन, बुढ़ान, कौंराई और कूड़न को याद नहीं रखा लेकिन इन लोगों ने तालाब बनाए और इतिहास को उनके किनारे पर रख दिया था।

पाल के किनारे रखा इतिहासयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भी सरमन सागर इतना बड़ा था कि उसके किनारे पर तीन बड़े-बड़े गांव बसे थे और तीनों गांव इस तालाब को अपने-अपने नामों से बांट लेते थे। पर वह विशाल ताल तीनों गांवों को जोड़ता था और सरमन सागर की तरह स्मरण किया जाता था।

इतिहास ने सरमन, बुढ़ान, कौंराई और कूड़न को याद नहीं रखा लेकिन इन लोगों ने तालाब बनाए और इतिहास को उनके किनारे पर रख दिया था।

देश के मध्य भाग में, ठीक हदय में धड़कने वाला यह किस्सा उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम - चारों तरफ किसी न किसी रूप में फैला हुआ मिल सकता है और इसी के साथ मिलते हैं सैंकड़ों हज़ारों तालाब। इनकी कोई ठीक गिनती नहीं है। इन अनगिनत तालाबों …

पानी का काम प्रेम का काम है, पुण्य का काम है, इसमें अमृत जैसा मीठा पानी ही पिलाना है, तभी अमृत जैसा सरोवर बनेगा।

नींव से शिखर तकयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जगह गांव के पास ही है तो भोजन करने लोग घर जाते हैं। जगह दूर हुई तो भोजन भी वहीं पर। पर पूरे दिन गुड़ मिला मीठा पानी सबको वहीं मिलता है।

पानी का काम प्रेम का काम है, पुण्य का काम है, इसमें अमृत जैसा मीठा पानी ही पिलाना है, तभी अमृत जैसा सरोवर बनेगा।

इस अमृतसर की रक्षा करेगी पाल। वह तालाब की पालक है। पाल नीचे कितनी चौड़ी होगी, कितनी ऊपर उठेगी और ऊपर की चौड़ाई कितनी होगी- ऐसे प्रश्न गणित या विज्ञान का बोझ नहीं बढ़ाते। अभ्यस्त आंखों के सहज गणित को कोई नापना ही चाहे तो …

बनाने वाले और बनने वाली चीज़ का एकाकार होने का का इससे अच्छा उदाहरण शायद ही मिले क्योंकि कुए का एक नाम ओड़ भी है।

संसार सागर के नायकयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ओड़, औड़ - जैसे-जैसे जगह बदली, वैसे-वैसे इनका नाम बदलता था पर काम एक ही था, दिन-रात तालाब और कुएं बनाना। इतने कि गिनना संभव न बचे। ऐसे लोगों के लिए ही कहावत बनी थी कि ओड़ हर रोज नए कुएँ से पानी पीते हैं।

बनाने वाले और बनने वाली चीज़ का एकाकार होने का का इससे अच्छा उदाहरण शायद ही मिले क्योंकि कुए का एक नाम ओड़ भी है।

ये पश्चिम के ठेठ गुजरात से राजस्थान, उत्तर प्रदेश विशेषकर बुलंदशहर और उसके आसपास के क्षेत्र, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा तक फैले थे। इनकी संख्या भी काफी रही होगी। उड़ीसा में कभी कोई संकट आने पर नौ लाख ओड़ियों के धार नगरी में पहुँचे की कहानी …

सैंकड़ों, हज़ारों तालाब शून्य में से प्रकट नहीं हुए थे। लेकिन उन्हे बनाने वाले लोग आज शून्य बना दिए गए हैं।

संसार सागर के नायकयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आज ये सब नाम अनाम हो गऐ हैं। उनके नामों को स्मरण करने की यह नाम-माला, गजधर से लेकर रामनामी तक की नाम-माला अधूरी ही है। सब जगह तालाब बनते थे और सब जगह उन्हें बनाने वाले लोग थे।

सैंकड़ों, हज़ारों तालाब शून्य में से प्रकट नहीं हुए थे। लेकिन उन्हे बनाने वाले लोग आज शून्य बना दिए गए हैं।

पुराने तालाब साफ नहीं करवाए गए और नए तो कभी बने ही नहीं। साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है!

साफ माथे का समाजयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… खोजता है। उसके नए हिसाब से यह काम खर्चीला है। कई कलेक्टरों ने समय-समय पर अपने क्षेत्र में तालाबों से मिट्टी नहीं निकाल पाने का एक बड़ा कारण यही बताया है कि इसका खर्च इतना ज़्यादा है कि उससे तो नया तालाब बनाना सस्ता पड़ेगा।

पुराने तालाब साफ नहीं करवाए गए और नए तो कभी बने ही नहीं। साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है!

तब समाज का माथा साफ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था। प्रसाद को ग्रहण करने के पात्र थे किसान, कुम्हार और गृहस्थ। इस प्रसाद को लेने वाले किसान प्रति गाड़ी के हिसाब से मिट्टी …

तब समाज का माथा साफ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था।

साफ माथे का समाजयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… एक बड़ा कारण यही बताया है कि इसका खर्च इतना ज़्यादा है कि उससे तो नया तालाब बनाना सस्ता पड़ेगा। पुराने तालाब साफ नहीं करवाए गए और नए तो कभी बने ही नहीं। साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है!

तब समाज का माथा साफ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था।

प्रसाद को ग्रहण करने के पात्र थे किसान, कुम्हार और गृहस्थ। इस प्रसाद को लेने वाले किसान प्रति गाड़ी के हिसाब से मिट्टी काटते, अपनी गाड़ी भरते और इसे खेतों में फैला कर उनका उपजाऊपन बनाए रखते। इस प्रसाद के बदले वे प्रति गाड़ी के …

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. पाल के किनारे रखा इतिहास
  2. नींव से शिखर तक
  3. संसार सागर के नायक
  4. सागर के आगर
  5. साफ माथे का समाज
  6. सहस्त्रनाम
  7. मृगतृष्णा झुठलाते तालाब
  8. तालाब बांधता धरम सुभाव
  9. आज भी खरे हैं तालाब
  10. सन्दर्भ

पाल के किनारे रखा इतिहास

इस कहानी को इतिहास की कसौटी पर कसने वालों को लजाते हैं

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सच्ची है, ऐतिहासिक है- नहीं मालूम। पर देश के मध्य भाग में एक बहुत बड़े हिस्से में यह इतिहास को अंगूठा दिखाती हुई लोगों के मन में रमी हुई है। यहीं के पाटन नामक क्षेत्र में चार बहुत बड़े तालाब आज भी मिलते हैं और

इस कहानी को इतिहास की कसौटी पर कसने वालों को लजाते हैं

- चारों तालाब इन्हीं चारों भाइयों के नाम पर हैं। बुढ़ागर में बूढ़ा सागर है, मझगवां में सरमन सागर है, कुआंग्राम में कौंराई

इतिहास ने सरमन, बुढ़ान, कौंराई और कूड़न को याद नहीं रखा लेकिन इन लोगों ने तालाब बनाए और इतिहास को उनके किनारे पर रख दिया था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… भी सरमन सागर इतना बड़ा था कि उसके किनारे पर तीन बड़े-बड़े गांव बसे थे और तीनों गांव इस तालाब को अपने-अपने नामों से बांट लेते थे। पर वह विशाल ताल तीनों गांवों को जोड़ता था और सरमन सागर की तरह स्मरण किया जाता था।

इतिहास ने सरमन, बुढ़ान, कौंराई और कूड़न को याद नहीं रखा लेकिन इन लोगों ने तालाब बनाए और इतिहास को उनके किनारे पर रख दिया था।

देश के मध्य भाग में, ठीक हदय में धड़कने वाला यह किस्सा उत्तर-दक्षिण, पूरब-पश्चिम - चारों तरफ किसी न किसी रूप में फैला हुआ मिल सकता है और इसी के साथ मिलते हैं सैंकड़ों हज़ारों तालाब। इनकी कोई ठीक गिनती नहीं है। इन अनगिनत तालाबों …

नींव से शिखर तक

बहते पानी को रुकने के लिए मनाना है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चूने का, पत्थर का। मिट्टी का कच्चा काम बिलकुल पक्का करना है और पत्थर, चूने का पक्का काम कच्चा न रह जाए। प्रश्नों की लहरें उठती हैं और अभ्यस्त मन की गहराई में शांत होती जाती हैं। सैंकड़ों मन मिट्टी का बेहद वज़नी काम है।

बहते पानी को रुकने के लिए मनाना है।

पानी से, हां आग से खेलना है।

पानी का काम प्रेम का काम है, पुण्य का काम है, इसमें अमृत जैसा मीठा पानी ही पिलाना है, तभी अमृत जैसा सरोवर बनेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जगह गांव के पास ही है तो भोजन करने लोग घर जाते हैं। जगह दूर हुई तो भोजन भी वहीं पर। पर पूरे दिन गुड़ मिला मीठा पानी सबको वहीं मिलता है।

पानी का काम प्रेम का काम है, पुण्य का काम है, इसमें अमृत जैसा मीठा पानी ही पिलाना है, तभी अमृत जैसा सरोवर बनेगा।

इस अमृतसर की रक्षा करेगी पाल। वह तालाब की पालक है। पाल नीचे कितनी चौड़ी होगी, कितनी ऊपर उठेगी और ऊपर की चौड़ाई कितनी होगी- ऐसे प्रश्न गणित या विज्ञान का बोझ नहीं बढ़ाते। अभ्यस्त आंखों के सहज गणित को कोई नापना ही चाहे तो …

अनाम हाथों की मनुहार पानी ने स्वीकार कर ली है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सिमट-सिमट जल भरहिं तलावा। जिमी सदगुण सज्जन पहिं आवा॥

अनाम हाथों की मनुहार पानी ने स्वीकार कर ली है।

संसार सागर के नायक

गजधर जो समाज की गहराई को नाप ले—उसे ऐसा दर्जा दिया गया है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के कुछ भागों में यह शब्द आज भी बाकी है। गजधर यानी जो गज को धारण करता है। और गज वही जो नापने के काम आता है। लेकिन फिर भी समाज ने इन्हें तीन हाथ की लोहे की छड़ लेकर घूमने वाला मिस्त्री नहीं माना।

गजधर जो समाज की गहराई को नाप ले—उसे ऐसा दर्जा दिया गया है।

गजधर वास्तुकार थे। गांव-समाज हो या नगर-समाज—उसके नव निर्माण की, रख-रखाव की ज़िम्मेदारी गजधर निभाते थे। नगर नियोजन से लेकर छोटे से छोटे निर्माण के काम गजधर के कंधों पर टिके थे। वे योजना बनाते थे, कुल काम की लागत निकालते, थे, काम में लगने …

राजस्थान में तो आज भी कहावत है कि ओढ़ी कभी दब कर नहीं मरते।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

स्त्री-पुरुष एक साथ काम करते थे। ओढ़ी मिट्टी के अच्छे जानकर होते थे। मिट्टी के रंग और मिट्टी की गंध से स्वभाव पढ़ लेते थे। मिट्टी की सतह और दबाव भी खूब पहचानते थे।

राजस्थान में तो आज भी कहावत है कि ओढ़ी कभी दब कर नहीं मरते।

प्रसिद्ध लोकनायिका जसमा ओढ़न धार नगरी के ऐसे ही एक तालाब पर काम कर रही थी, जब राजा भोज ने उसे देख अपना राज-पाट तक छोड़ने का फैसला ले लिया था। राजा ने जसमा को सोने से बनी एक २३ आज भी खरे हैं अप्सरा …

बनाने वाले और बनने वाली चीज़ का एकाकार होने का का इससे अच्छा उदाहरण शायद ही मिले क्योंकि कुए का एक नाम ओड़ भी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… ओड़, औड़ - जैसे-जैसे जगह बदली, वैसे-वैसे इनका नाम बदलता था पर काम एक ही था, दिन-रात तालाब और कुएं बनाना। इतने कि गिनना संभव न बचे। ऐसे लोगों के लिए ही कहावत बनी थी कि ओड़ हर रोज नए कुएँ से पानी पीते हैं।

बनाने वाले और बनने वाली चीज़ का एकाकार होने का का इससे अच्छा उदाहरण शायद ही मिले क्योंकि कुए का एक नाम ओड़ भी है।

ये पश्चिम के ठेठ गुजरात से राजस्थान, उत्तर प्रदेश विशेषकर बुलंदशहर और उसके आसपास के क्षेत्र, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा तक फैले थे। इनकी संख्या भी काफी रही होगी। उड़ीसा में कभी कोई संकट आने पर नौ लाख ओड़ियों के धार नगरी में पहुँचे की कहानी …

सैंकड़ों, हज़ारों तालाब शून्य में से प्रकट नहीं हुए थे। लेकिन उन्हे बनाने वाले लोग आज शून्य बना दिए गए हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आज ये सब नाम अनाम हो गऐ हैं। उनके नामों को स्मरण करने की यह नाम-माला, गजधर से लेकर रामनामी तक की नाम-माला अधूरी ही है। सब जगह तालाब बनते थे और सब जगह उन्हें बनाने वाले लोग थे।

सैंकड़ों, हज़ारों तालाब शून्य में से प्रकट नहीं हुए थे। लेकिन उन्हे बनाने वाले लोग आज शून्य बना दिए गए हैं।

सागर के आगर

तालाब एक बड़ा शून्य है अपने आप में।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तालाब एक बड़ा शून्य है अपने आप में।

लेकिन तालाब पशुओं के खुर से बन गया कोई ऐसा गड्ढा नहीं कि उसमें बरसात का पानी अपने आप भर जाए। इस शून्य को बहुत सोच-समझ कर, बड़ी बारीकी से बनाया जाता रहा है। छोटे से लेकर एक अच्छे बड़े तालाब के कई अंग-प्रत्यंग रहते …

इस गोलाई वाले अंग का नाम है नाका।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… की कच्ची पाल का कम ऊंचा भाग है लेकिन पानी का मुख्य ज़ोर झेलता है इसलिए इसे पक्का यानी पत्थर चूने का बनाया जाता है। नेष्टा का अगल-बगल का भाग अर्धवृत की गोलाई लिए रहता है ताकि पानी का वेग उससे टकरा कर टूट सके।

इस गोलाई वाले अंग का नाम है नाका।

यदि यही अंग तालाब के बदले बंधान पर बने यानी किसी छोटी नदी-नाले के प्रवाह को रोकने के लिए बनाए गए छोटे बांध पर बने तो उसे ओड़ कहते हैं। पंखे के आकार के कारण कहीं इसे पंखा भी कहते हैं।

वरुण देवता कभी डूबते नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… स्तंभ है। स्तंभ की ऊंचाई के हिसाब से ही उससे कोई एक फलांग की दूरी पर श्याम सागर की अपरा है। बढ़ते जल स्तर ने वरुण देवता के पैर छुए नहीं कि अपरा चलने लगती है और तालाब में फिर उससे ज्यादा पानी भरता नहीं।

वरुण देवता कभी डूबते नहीं।

स्तंभ तालाब के जल-स्तर को बताते थे पर तालाब की गहराई प्रायः 'पुरुष' नाप से नापी जाती थी। दोनों भुजाएं अगल-बगल पूरी फैला कर खड़े हुए पुरुष के एक हाथ से दूसरे हाथ तक की कुल लंबाई पुरुष या पुरुख कहलाती है। इंच फुट में …

सूरज पानी चुराता है तो सूरज ही पानी देता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

ग्रीष्म ऋतु बीती नहीं कि बादल फिर उमड़ने लगते हैं। आगौर से आगर भरता है और सागर फिर लहराने लगता है।

सूरज पानी चुराता है तो सूरज ही पानी देता है।

साफ माथे का समाज

पुराने तालाब साफ नहीं करवाए गए और नए तो कभी बने ही नहीं। साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… खोजता है। उसके नए हिसाब से यह काम खर्चीला है। कई कलेक्टरों ने समय-समय पर अपने क्षेत्र में तालाबों से मिट्टी नहीं निकाल पाने का एक बड़ा कारण यही बताया है कि इसका खर्च इतना ज़्यादा है कि उससे तो नया तालाब बनाना सस्ता पड़ेगा।

पुराने तालाब साफ नहीं करवाए गए और नए तो कभी बने ही नहीं। साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है!

तब समाज का माथा साफ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था। प्रसाद को ग्रहण करने के पात्र थे किसान, कुम्हार और गृहस्थ। इस प्रसाद को लेने वाले किसान प्रति गाड़ी के हिसाब से मिट्टी …

तब समाज का माथा साफ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… एक बड़ा कारण यही बताया है कि इसका खर्च इतना ज़्यादा है कि उससे तो नया तालाब बनाना सस्ता पड़ेगा। पुराने तालाब साफ नहीं करवाए गए और नए तो कभी बने ही नहीं। साद तालाबों में नहीं, नए समाज के माथे में भर गई है!

तब समाज का माथा साफ था। उसने साद को समस्या की तरह नहीं बल्कि तालाब के प्रसाद की तरह ग्रहण किया था।

प्रसाद को ग्रहण करने के पात्र थे किसान, कुम्हार और गृहस्थ। इस प्रसाद को लेने वाले किसान प्रति गाड़ी के हिसाब से मिट्टी काटते, अपनी गाड़ी भरते और इसे खेतों में फैला कर उनका उपजाऊपन बनाए रखते। इस प्रसाद के बदले वे प्रति गाड़ी के …

जो तालाब बनाते थे, समाज उन्हें संत बना देता था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

शहर को वैसी किसी मृत्यु की याद नहीं। पूरा शहर शामिल था उनकी अंतिम यात्रा में। एक तालाब के नीचे ही बने घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। बाद में वहीं उनकी समाधि बनाई गई।

जो तालाब बनाते थे, समाज उन्हें संत बना देता था।

गैंगजी ने तालाब तो नहीं बनाया था। पहले बने तालाबों की रखवाली की थी। वे भी संत बन गए थे।

सबके लिए सबकी मदद। इसी परंपरा से तालाब बनते थे, इसी से उनकी देखभाल होती थी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हुआ। यह चलता रहा, फैलता रहा। मध्य प्रदेश के भील समाज में भी ल्हास खेला जाता है, गुजरात में भी ल्हास चलती है। वहां यह परंपरा तालाब से आगे बढ़ कर समाज के ऐसे किसी भी काम से जुड़ गई थी, जिसमें सबकी मदद चाहिए।

सबके लिए सबकी मदद। इसी परंपरा से तालाब बनते थे, इसी से उनकी देखभाल होती थी।

मिट्टी कटती थी, मिट्टी डलती थी। समाज का खेल ल्हास के उल्हास से चलता था।

सहस्त्रनाम

ताल तो भोपाल ताल बाकी सब तलैया!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

लखरांव को भी पीछे छोड़े, ऐसा था भोपाल ताल। इसकी विशालता ने आस-पास रहने वालों के गर्व को कभी-कभी घमंड में बदल दिया था। कहावत में बस इसी को ताल माना:

ताल तो भोपाल ताल बाकी सब तलैया!

विशालतम ताल का संक्षिप्ततम विवरण भी चकित करता है। ११वीं सदी में राजा भोज द्वारा बनवाया गया यह ताल ३६५ नालों, नदियों से भरकर २५० वर्गमील में फैलता था। मालवा के सुलतान होशंगशाह ने १५वीं सदी में इसे सामरिक कारणों से तोड़ा। लेकिन यह काम …

इसकी पाल पर बैठकर कोई कभी बैरागी बन गया होगा!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पुराना नाम मिटा देती। यहां-वहां बह्मनमारा ताल मिलते हैं। इनका नाम कुछ और रहा होगा, पर कभी उनमें किसी ब्राह्मण के साथ दुर्घटना घट गई तो बाद में उन्हें बह्मनमारा की तरह ही याद रखा गया। इसी तरह का एक और नाम है बैरागी ताल।

इसकी पाल पर बैठकर कोई कभी बैरागी बन गया होगा!

नदियों के किनारे नदया ताल मिलते हैं। ऐसे ताल अपने आगौर से नहीं, नदी की बाढ़ के पानी से भरते थे। नदियों के बदले किसी पाताली स्रोत से जुड़े ताल को भूफोड़ ताल कहते थे। ऐसे तालाब उन जगहों में ज़्यादा थे जहां भूजल का …

भारती, भाषा की विविधता, ताल-तलैयों की यह विविधता समाज का माथा ऊंचा करती थी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… सिर का आभूषण। झूमर ताल उस क्षेत्र का सिर ऊंचा कर देता। तब प्यार में जैसे बेटे को कभी-कभी बिटिया कहने लगते हैं, उसे झूमरी तलैया कहने लगते। बिलकुल भिन्न प्रसंग में एक झूमरी तलैया का नाम विविध भारती के कारण घर-घर पहुंच गया था।

भारती, भाषा की विविधता, ताल-तलैयों की यह विविधता समाज का माथा ऊंचा करती थी।

मृगतृष्णा झुठलाते तालाब

रेत के इस सपने में दो रंग हैं। नीला रंग है पानी का और पीला रंग है तीन-चार मील के तालाब की कोई आधी गोलाई में बने घाट, मंदिरों, बुर्ज और बारादरी का।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… रहे थे। राज परिवार में चल रहे भीतरी षड्यंत्र ने पाल पर खड़े घड़सी पर घातक हमला किया। राजा की चिता पर रानी का सती हो जाना उस समय का चलन था। लेकिन रानी विमला सती नहीं हुई। राजा का सपना रानी ने पूरा किया।

रेत के इस सपने में दो रंग हैं। नीला रंग है पानी का और पीला रंग है तीन-चार मील के तालाब की कोई आधी गोलाई में बने घाट, मंदिरों, बुर्ज और बारादरी का।

लेकिन यह सपना दिन में दो बार बस केवल एक ही रंग में रंगा दिखता है। उगते और डूबते समय सूरज घड़सीसर में मन-भर पिघला सोना उंडेल देता है। मन-भर यानी माप-तोल वाला मन नहीं, सूरज का मन भर जाए इतना!

उगते और डूबते समय सूरज घड़सीसर में मन-भर पिघला सोना उंडेल देता है। मन-भर यानी माप-तोल वाला मन नहीं, सूरज का मन भर जाए इतना!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… में दो रंग हैं। नीला रंग है पानी का और पीला रंग है तीन-चार मील के तालाब की कोई आधी गोलाई में बने घाट, मंदिरों, बुर्ज और बारादरी का। लेकिन यह सपना दिन में दो बार बस केवल एक ही रंग में रंगा दिखता है।

उगते और डूबते समय सूरज घड़सीसर में मन-भर पिघला सोना उंडेल देता है। मन-भर यानी माप-तोल वाला मन नहीं, सूरज का मन भर जाए इतना!

लोगों ने भी घड़सीसर में अपने-अपने सामर्थ्य से सोना डाला था। तालाब राजा का था पर प्रजा उसे संवारती, सजाती चली गई। पहले दौर में बने मंदिर, घाट और जलमहल का विस्तार होता गया। जिसे जब भी जो कुछ अच्छा सूझा, उसे उसने घड़सीसर में …

घड़सीसर राजा-प्रजा की उस जुगलबंदी में एक अद्भुत गीत बन गया था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… घड़सीसर में अपने-अपने सामर्थ्य से सोना डाला था। तालाब राजा का था पर प्रजा उसे संवारती, सजाती चली गई। पहले दौर में बने मंदिर, घाट और जलमहल का विस्तार होता गया। जिसे जब भी जो कुछ अच्छा सूझा, उसे उसने घड़सीसर में न्यौछावर कर दिया।

घड़सीसर राजा-प्रजा की उस जुगलबंदी में एक अद्भुत गीत बन गया था।

एक समय घाट पर पाठशालाएं भी बनीं। इनमें शहर और आसपास के गांवों के छात्र आकर रहते थे और वहीं गुरु से ज्ञान पाते थे। पाल पर एक तरफ छोटी-छोटी रसोइयां और कमरे भी हैं। दरबार में कचहरी में जिनका कोई काम अटकता, वे गांवों …

भीम जैसी शक्ति नहीं थी, लेकिन भीम की शक्ति जैसा संकल्प था मेघा के पास।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मेघा ने अकेले ही तालाब बनाना शुरु किया। अब वह रोज़ अपने साथ कुदाल-तगाड़ी भी लाता। दिन भर अकेले मिट्टी खोदता और पाल पर डालता। गाएं भी वहीं आसपास चरती रहतीं।

भीम जैसी शक्ति नहीं थी, लेकिन भीम की शक्ति जैसा संकल्प था मेघा के पास।

दो वर्ष तक वह अकेले ही लगा रहा। सपाट रेगिस्तान में पाल का विशाल घेरा अब दूर से ही दिखने लगा था। पाल की खबर गांव को भी लगी।

मरुभूमि के समाज ने इस वरदान को एक आदेश की तरह लिया और अपने कौशल से मृगतृष्णा को झुठला दिया।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… और फिर वर मांगने को कहा। उत्तुंग का अर्थ है ऊंचा। सचमुच ऋषि ऊंचे थे। उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा। प्रभु से प्रार्थना की कि यदि मेरे कुछ पुण्य हैं तो भगवान वर दें कि इस क्षेत्र में कभी जल का अभाव न रहे।

मरुभूमि के समाज ने इस वरदान को एक आदेश की तरह लिया और अपने कौशल से मृगतृष्णा को झुठला दिया।

तालाब बांधता धरम सुभाव

जो समाज को जीवन दे, उसे निर्जीव कैसे माना जा सकता है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जो समाज को जीवन दे, उसे निर्जीव कैसे माना जा सकता है?

तालाबों में, जलस्रोतों में जीवन माना गया और समाज ने उनके चारों ओर अपने जीवन को रचा। जिसके साथ जितना निकट का संबंध, जितना स्नेह, मन उसके उतने ही नाम रख लेता है। देश के अलग-अलग राज्यों में, भाषाओं में, बोलियों में तालाब के कई …

हर परिवार अपने दुखद प्रसंग को समाज के सुख के लिए तालाब से जोड़ देता था।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जाएगा। जैसलमेर, बाड़मेर में परिवार में साधन कम हों, पूरा तालाब बनाने की गुंजाइश न हो तो उन सीमित साधनों का उपयोग पहले से बने किसी तालाब की पाल पर मिट्टी डालने, छोटी मोटी मरम्मत करने में होता था। मृत्यु किस परिवार में नहीं आती?

हर परिवार अपने दुखद प्रसंग को समाज के सुख के लिए तालाब से जोड़ देता था।

पूरे समाज पर दुख आता, अकाल पड़ता तब भी तालाब बनाने का काम होता। लोगों को तात्कालिक राहत मिलती और पानी का इंतज़ाम होने से बाद में फिर कभी आ सकने वाले इस दुख को सह सकने की शक्ति समाज में बनती थी। बिहार के …

इन तालाबों के दीर्घ जीवन का एक ही रहस्य था—ममत्व। यह मेरा है, हमारा है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… १२६ तालाब थे। उसी क्षेत्र में रतनपुर (दसवीं से बारहवीं शताब्दी), खरौदी (सातवीं से बारहवीं शताब्दी), रायपुर के आरंग और कुबरा और सरगुजा ज़िले के दीपाडीह गांव में आज आठ सौ, हज़ार बरस बाद भी सौ, कहीं-कहीं तो पूरे १२६ तालाब गिने जा सकते हैं।

इन तालाबों के दीर्घ जीवन का एक ही रहस्य था—ममत्व। यह मेरा है, हमारा है।

ऐसी मान्यता के बाद रखरखाव जैसे शब्द छोटे लगने लगेंगे। भुजलिया के आठों अंग पानी में डूब सकें—इतना पानी ताल में रखना—ऐसा गीत गाने वाली, ऐसी कामना करने वाली स्त्रियां हैं तो उनके पीछे ऐसा समाज भी रहा है जो अपने कर्तव्य से इस कामना …

तालाब समाज के मन में रहा है। और कहीं-कहीं तो उसके तन में भी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तालाब बनाने वाला पुण्यात्मा है, महात्मा है। जो तालाब बचाए, उसकी भी उतनी ही मान्यता मानी गई है। इस तरह तालाब एक तीर्थ है। यहां मेले लगते हैं। और इन मेलों में जुटने वाला समाज तालाब को अपनी आखों में, मन में बसा लेता है।

तालाब समाज के मन में रहा है। और कहीं-कहीं तो उसके तन में भी।

बहुत से वनवासी समाज गुदने में तालाब, बावड़ी भी गुदवाते हैं। गुदनों के चिन्हों में पशु-पक्षी, फूल आदि के साथ-साथ सहरिया समाज में सीता बावड़ी और साधारण बावड़ी के चिन्ह भी प्रचलित हैं। सहरिया शबरी को अपना पूर्वज मानते हैं। सीताजी से विशेष संबंध है। …

कोई भी तालाब अकेला नहीं है। वह भरे पूरे जल परिवार का एक सदस्य है। उसमें सबका पानी है और उसका पानी सब में है

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मन और तन में रमी सीता बावड़ी

कोई भी तालाब अकेला नहीं है। वह भरे पूरे जल परिवार का एक सदस्य है। उसमें सबका पानी है और उसका पानी सब में है

- ऐसी मान्यता रखने वालों ने एक तालाब सचमुच वही ऐसा बना दिया था। जगन्नाथपुरी के मंदिर के पास बिंदुसागर में देशभर के हर जल स्रोत का नदियों और समुद्रों तक का पानी मिला है। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले भक्त अपने साथ अपने क्षेत्र …

जिसके मन में, तन में तालाब रहा हो, वह तालाब को केवल पानी के एक गड्ढे की तरह नहीं देख सकेगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… जगन्नाथपुरी के मंदिर के पास बिंदुसागर में देशभर के हर जल स्रोत का नदियों और समुद्रों तक का पानी मिला है। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले भक्त अपने साथ अपने क्षेत्र का थोड़ा-सा पानी ले आते हैं और उसे बिंदुसागर में अर्पित कर देते हैं।

जिसके मन में, तन में तालाब रहा हो, वह तालाब को केवल पानी के एक गड्ढे की तरह नहीं देख सकेगा।

उसके लिए तालाब एक जीवंत परंपरा है, परिवार है और उसके कई संबंध, संबंधी हैं। किस समय किसे याद करना है, ताकि तालाब बना रहे—इसकी भी उसे पूरी सुध है।

आज भी खरे हैं तालाब

दूरी एक छोटा-सा शब्द है। लेकिन राज और समाज के बीच में इस शब्द के आने से समाज का कष्ट कितना बढ़ जाता है, इसका कोई हिसाब नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

भोपा होते तो ज़रूर बताते कि तालाबों के लिए बुरा समय आ गया था। जो सरस परंपराएं, मान्यताएं तालाब बनाती थीं, वे ही सूखने लगी थीं।

दूरी एक छोटा-सा शब्द है। लेकिन राज और समाज के बीच में इस शब्द के आने से समाज का कष्ट कितना बढ़ जाता है, इसका कोई हिसाब नहीं।

फिर जब यह दूरी एक तालाब की नहीं, सात समुंदर की हो जाए तो बखान के लिए क्या रह जाता है?

पर पानी अपना रास्ता नहीं भूलता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… कुछ समय बाद धीरे-धीरे समझ में आने लगी थी। सन् १९७० के बाद तो यह डरावने सपने में बदलने लगी थी। तब तक कई शहरों के तालाब उपेक्षा की गाद से पट चुके थे और उन पर नए मोहल्ले, बाजार, स्टेडियम खड़े हो चुके थे।

पर पानी अपना रास्ता नहीं भूलता।

तालाब हथिया कर बनाए गए नए मोहल्लों में वर्षा के दिनों में पानी भर जाता है और फिर वर्षा बीती नहीं कि इन शहरों में जल संकट के बादल छाने लगते हैं।

इस सागर की देखभाल तक नहीं कर पाईं! आज सागर तालाब पर ग्यारह शोध प्रबंध पूरे हो चुके हैं, डिग्रियां बंट चुकी हैं

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… मुख्यालय हैं, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र है, सेना के महार रेजिमेंट का मुख्यालय है, नगर पालिका है और सर हरिसिंह गौर के नाम पर बना विश्वविद्यालय है। एक बंजारा यहां आया और विशाल सागर बना कर चला गया लेकिन नए समाज की ये साधन संपन्न संस्थाएं

इस सागर की देखभाल तक नहीं कर पाईं! आज सागर तालाब पर ग्यारह शोध प्रबंध पूरे हो चुके हैं, डिग्रियां बंट चुकी हैं

पर एक अनपढ़ माने गए बंजारे के हाथों बने सागर को पढ़ा-लिखा माना गया समाज बचा तक नहीं पा रहा है।

स्मृति की यह मज़बूती पत्थर की मज़बूती से ज़्यादा मज़बूत है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के साथ-साथ कुपात्रों में भी बांट रहे हैं। उनकी मज़बूत बनक इसका एक कारण है पर एकमात्र कारण नहीं। तब तो मज़बूत पत्थर के बने पुराने किले खंडहरों में नहीं बदलते। कई तरफ से टूट चुके समाज में तालाबों की स्मृति अभी भी शेष है।

स्मृति की यह मज़बूती पत्थर की मज़बूती से ज़्यादा मज़बूत है।

छत्तीसगढ़ के गांवों में आज भी छेर छेरा के गीत गाए जाते हैं और उससे मिले अनाज से अपने तालाबों की टूट-फूट ठीक की जाती है। आज भी बुंदेलखंड में कजलियों के गीत में उसके आठों अंग डूब सकें—ऐसी कामना की जाती है। हरियाणा के …

सन्दर्भ

वहां का नारा है: "खेत, जंगल, घास, पाणी यूं का बिना योजना काणी"।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के कारण जमा हुए सम्पन्न जल भंडार ने अनेक गांव में खेतों को सुधारा है, जंगल घने किए हैं और चारे का भंडार बढ़ाया है। हर वर्ष गर्मी में इन इलाकों में लगने वाली वनों की आग भी चाल वाले क्षेत्रों में अब नहीं लगती।

वहां का नारा है: "खेत, जंगल, घास, पाणी यूं का बिना योजना काणी"।

श्री मैथिलीशरण गुप्त के चिरगांव के चोपरा का विवरण श्री गुणसागर सत्यार्थी से प्राप्त हुआ है।

लगता है कि धीरे-धीरे हमारे माथे में जमा साद कुछ साफ हो चली है और आज राज्य और समाज को फिर से लगने लगा है कि तालाब आज भी खरे हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चौथा संस्करण २००२ के जुलाई माह में। तब से अब तक जगह-जगह लोगों ने अपने तालाबों को बचाने और नए तालाब बनाने का काम प्रारम्भ किया है। यह सूची बहुत बड़ी है। उसे यहां हम दे नहीं सकेंगे। हम ऐसे प्रयासों के आगे नतमस्तक हैं।

लगता है कि धीरे-धीरे हमारे माथे में जमा साद कुछ साफ हो चली है और आज राज्य और समाज को फिर से लगने लगा है कि तालाब आज भी खरे हैं।

आज भी खरे हैं तालाब मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

आज भी खरे हैं तालाब मुफ़्त पढ़ें